प्रदीप गुप्ता, कवर्धा। शहर के जय स्तंभ चौक के पास गुरुवार को उस वक्त बड़ा हादसा होते-होते बच गया, जब सड़क पर तीन सांड आपस में लड़ने लगे। इसी दौरान वहां से गुजर रही स्कूटी सवार महिला अचानक सांडों की चपेट में आ गई और सड़क पर गिर पड़ी।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत महिला की मदद की। गनीमत रही कि महिला को गंभीर चोट नहीं आई। मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में सांडों के आपस में लड़ने और इसी दौरान स्कूटी सवार महिला के उनकी चपेट में आने का घटनाक्रम दिखाई दे रहा है। शहर के व्यस्त इलाकों में आवारा मवेशियों की मौजूदगी को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।

देखें वीडियो –

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H