जालंधर: पंजाब में बंद का असर नजर आया है. इस दौरान जालंधर में प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हो गई. धीरे धीरे यह रोष प्रदर्शन बड़े बवाल में बदलने लगा.प्रदर्शन कर रहे कुछ लोग डिप्टी कमिश्नर (DC) दफ्तर में इकट्ठा होकर भी रोष प्रदर्शन कर रहे थे.
इसी बीच कुछ कर्मचारी DC दफ्तर की दीवार फांदकर बाहर निकलने लगे. बाहर पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जोरदार तनातनी होने लगी. धक्का मुक्की के साथ कर्मचारी दीवारें फांदकर सड़क पर उतर आए और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया.
पुलिस ने इस दौरान उन्हें रोकने की बहुत कोशिश की. इस दौरान कई लोगों ने रोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया है. आपको बता दें कि पंजाब में महंगाई भत्ते (DA) की मांग को लेकर करीब 3 लाख सरकारी कर्मचारी 27 अगस्त को सामूहिक अवकाश पर हैं. कर्मचारियों के एक दिवसीय सामूहिक अवकाश के कारण सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहा.
कर्मचारी संगठनों का कहना है कि DA समेत उनकी लंबित मांगों को लेकर सरकार से लगातार बातचीत की जा रही है. सामूहिक अवकाश के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में जगह-जगह प्रदर्शन भी किया. यही कारण है कि सरकारी दफ्तर में काम पूरी तरह बंद रहा.
- कर्नाटक: ईद मिलाद समारोह के दौरान फिलिस्तीनी झंडा लहराने का आरोप, 3 पर FIR
- नारी गुंजन संस्था की बच्चियों से बंधवाई राखी, व्यवसायी ने दी सोफा और फर्नीचर की सौगात
- रक्षाबंधन पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन से कटकर परिवार के 3 सदस्यों की मौत, पहले बेटे, फिर माता-पिता की गई जान
- ‘नौकरी मांगने वाले नहीं, अवसर बनाने वाले बनें युवा’: शिक्षा पर सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
- राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ के बच्चों ने मनाया रक्षाबंधन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नन्हे विद्यार्थियों की कलाइयों पर बांधी राखी, बोलीं- ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’


