कैथल. मतदाता सूची को अपडेट और त्रुटिरहित बनाने के लिए जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान चल रहा है। इसी को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अपराजिता ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सत्यापन कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि जब बीएलओ सत्यापन के लिए उनके घर पहुंचे तो सही जानकारी और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करवाएं। साथ ही 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पात्र युवाओं से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने का आह्वान किया।
डीसी अपराजिता मंगलवार को लघु सचिवालय के वीडियो कांफ्रेंस हाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य को लेकर संबंधित अधिकारियों संबोधित कर रहीं थीं। इससे पहले हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीसी अपराजिता ने कहा कि मतदाता सूची से संबंधित प्राप्त दावों एवं आपत्तियों की सुनवाई निर्धारित समय-सीमा में पूरी की जाए। बीएलओ सत्यापन कार्य में तेजी लाएं। वहीं आमजन भी बीएलओ द्वारा मांगे गई आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाएं। साथ ही 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी पात्र युवाओं के वोट बनाए जाएं। सभी बीएलओ के पास सभी संबंधित फार्म उपलब्ध होने चाहिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अपराजिता ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने हरियाणा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की संशोधित समय-सारिणी जारी की है। इसके तहत दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि अब 30 सितंबर 2026 कर दी गई है। इस अवधि के दौरान पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करवाने के साथ-साथ मतदाता सूची में दर्ज नाम अथवा विवरण से संबंधित दावे एवं आपत्तियां भी प्रस्तुत कर सकते हैं। अंतिम मतदाता सूची 6 नवंबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी।
डीसी अपराजिता ने जिले के सभी पात्र नागरिकों से अपील की कि वे निर्धारित अवधि के दौरान मतदाता सूची में अपने नाम और विवरण की जांच अवश्य करें। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है या नाम, पता अथवा अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि है, तो वह निर्धारित अवधि के भीतर संबंधित दावा या आपत्ति दर्ज करवाए।
- एंबुलेंस न मिलने से 2 घंटे तड़पती रही गर्भवती, अस्पताल की दहलीज पर तोड़ा दम; कटनी में 5 महीने में 8वीं प्रसूता की मौत, कलेक्टर ने मामले में दिए जांच के आदेश
- सहरसा में चोरी के दो मामलों में तीन गिरफ्तार, घर से चुराये हुए जेवरात बरामद
- Bihar Top News 09 September 2026: नौ पुलिस कर्मी निलंबित, अररिया में वज्रपात से तीन की मौत, बिहार के 168 मेधावी छात्रों का सम्मान
- 2027 के लिए AAP का सबसे बड़ा दांव, सितंबर के आखिरी हफ्ते से यूपी में क्या होने जा रहा है?
- पठानकोट में प्रेगाबालिन दवा पर सख्ती, बिना डॉक्टर की पर्ची बिक्री पर रोक; 2 महीने तक लागू रहेंगे आदेश



