Skip to content
  • हिंदी
  • |
  • English
  • |
  • ગુજરાતી
  • |
  • ଓଡ଼ିଆ
Lalluram

Lalluram

  • होम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • ट्रेंडिंग
  • खेल
  • दिल्ली
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बिहार
  • झारखंड
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • ओडिशा
  • राजस्थान
  • गुजरात
  • जुर्म
  • कारोबार
  • टेक्नोलॉजी
  • ऑटोमोबाइल
  • लाइफ स्टाइल
  • धर्म
  • राशिफल
  • नौकरी
  • WebStories
  • दिल्ली
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बिहार
  • झारखंड
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • ओडिशा
  • राजस्थान
  • गुजरात
  • जुर्म
  • धर्म
  • राशिफल
  • कारोबार
  • लाइफ स्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ऑटोमोबाइल
  • नौकरी
  • वेब स्टोरीज़
  • गणेश चतुर्थी 2026: अपनी राशि के अनुसार करें घर में गणपति बप्पा की मूर्ति की स्‍थापना
  • गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा की मूर्ति के पास भूलकर भी न रखें ये 4 चीजें…
  • पीकॉक इयररिंग्स का फिर बढ़ा महिलाओं में क्रेज, त्योहारों पर आप भी करें ट्राई
  • BRICS में सबसे ताकतवर देश कौन, किस नंबर पर आता है भारत?
  • नया iPhone लॉन्च होते ही सस्ता हुआ सैमसंग का यह फोन, 85% तक दाम घटे
  • Ganesh Chaturthi Decoration 2026: फेस्टिव सीजन में ऐसे सजाएं पूजा स्पेस
  • अब आपकी जगह AI करेगा UPI पेमेंट, जानिये कैसे…
  • बढ़ गया सोने का रेट: चांदी भी हुई महंगी, जानें आज का भाव
  • अंबानी परिवार की छोटी बहू के लग्जरी स्टाइल ने उड़ाए सबके होश,  करोड़ों का लुक किया कैरी
  • Apple Wallet और Apple Pay में क्या है फर्क?
Home » उत्तर प्रदेश

’86 मुकदमे और ₹5,600 करोड़ का खेल’… कानपुर के महाठगों की गिरफ्तारी की इनसाइड स्टोरी उड़ा देगी होश

Ashvani Pal
12 Sep 2026, 05:49 PM 09/12/2026उत्तर प्रदेश
Share
Share Share Follow
Preferred
’86 मुकदमे और ₹5,600 करोड़ का खेल’… कानपुर के महाठगों की गिरफ्तारी की इनसाइड स्टोरी उड़ा देगी होश

कानपुर पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने 5600 करोड़ रुपये की ठगी से जुड़े मामले में शाहवेज वारिस और सलमान को गिरफ्तार किया है. जांच में 76 फर्जी फर्मों और एनसीआरपी पर दोनों के खिलाफ कुल 86 शिकायतों का पता चला है.

कानपुर. पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने 5600 करोड़ रुपये की ठगी से जुड़े मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बेकनगंज के तलाक महल निवासी शाहवेज वारिस को हैदराबाद से पकड़ा गया, जबकि उसकी निशानदेही पर चमनगंज निवासी सलमान को गिरफ्तार किया गया है.

शाहवेज को हैदराबाद की अदालत में पेश करने के बाद 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर कानपुर लाया गया. पुलिस के अनुसार अकेले शाहवेज के खिलाफ 86 मामले दर्ज हैं.

ठगी के कई तरीके

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी ऑनलाइन गेमिंग, क्रिकेट मैच में सट्टेबाजी, निवेश और डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लोगों से रकम ऐंठने वाले नेटवर्क से जुड़े हैं. पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल के अनुसार आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके बैंक खातों, फर्जी कंपनियों तथा रकम के लेनदेन की पड़ताल की जा रही है.

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ठगी की रकम को ऑनलाइन गेमिंग और आईपीएल मैचों में सट्टा लगाने वालों के खातों सहित कई माध्यमों से इधर-उधर किया जाता था. पुलिस अब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है.

86 शिकायतों की जांच

पुलिस के अनुसार नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर दोनों आरोपियों के खिलाफ कुल 86 शिकायतें दर्ज हैं. इनमें शाहवेज वारिस के 11 बैंक खातों से जुड़ी शिकायतों में करीब 170 करोड़ रुपये की ठगी का उल्लेख है.

वहीं सलमान के दो बड़े बैंक खातों के खिलाफ 32 शिकायतें मिली हैं. इनमें करीब 16 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की रकम बताई गई है. पुलिस इन शिकायतों का बैंक खातों के विवरण से मिलान कर रही है.

76 फर्जी फर्मों का पता

जांच के दौरान करीब 76 बोगस फर्मों के बारे में भी जानकारी सामने आई है. पुलिस को आशंका है कि इन फर्मों और उनसे जुड़े बैंक खातों के जरिए ठगी की रकम को अलग-अलग खातों में भेजा जाता था.

साइबर क्राइम टीम फर्मों के पंजीकरण, बैंक खातों, मोबाइल नंबरों, डिजिटल लेनदेन और संबंधित दस्तावेजों की जांच कर रही है.

लुकआउट नोटिस के बाद गिरफ्तारी

पुलिस जांच के मुताबिक शाहवेज के खिलाफ 18 अगस्त को मुकदमा दर्ज हुआ था और उसके बाद लुकआउट नोटिस जारी किया गया. पुलिस के अनुसार वह इसके बाद दुबई चला गया था.

21 अगस्त को वह वापस आया था, लेकिन 24 अगस्त को लुकआउट नोटिस जारी होने के बाद 25 अगस्त को फिर दुबई चला गया. इसके बाद वह हैदराबाद एयरपोर्ट पहुंचा, जहां लुकआउट नोटिस के आधार पर उसे पकड़ लिया गया. शुक्रवार रात पुलिस टीम उसे लेकर कानपुर पहुंची.

इसी गिरोह से जुड़े जाजमऊ के चांद सिद्दीकी और बेकनगंज निवासी मो. अमान खान को 24 अगस्त को दूसरी ठगी के मामले में पुलिस ने जेल भेजा था. जांच में चांद के एक खाते में 33.82 करोड़ रुपये और अमान के एक खाते में 559 करोड़ रुपये का लेनदेन मिला था.

निवेश के नाम पर झांसा

पुलिस के अनुसार आरोपी लोगों को अलग-अलग तरीकों से अपने जाल में फंसाते थे. निवेश के नाम पर कम समय में रकम कई गुना करने का लालच दिया जाता था, जबकि ऑनलाइन गेमिंग और क्रिकेट मैचों में सट्टे से मुनाफा कमाने का झांसा देकर भी खातों में रकम मंगाई जाती थी.

जांच में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी किए जाने की बात भी सामने आई है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन तरीकों से कितने लोगों को निशाना बनाया गया.

पहले के मामलों से कनेक्शन

कानपुर में इससे पहले भी बड़े साइबर और आर्थिक अपराध के मामले सामने आ चुके हैं. दिसंबर 2025 में पुलिस ने रवींद्र सोनी को देहरादून से गिरफ्तार किया था और जांच में उस पर करीब 1500 करोड़ रुपये की ठगी के आरोप सामने आए थे.

इस मामले में पुलिस चार्जशीट दाखिल कर चुकी है. आरोपित ने ‘ब्लूचिप’ नाम से कंपनियों की चेन बनाकर लोगों को निवेश के बदले 20 से 40 प्रतिशत तक रिटर्न और रकम दोगुनी करने का लालच दिया था.

मई 2026 में कानपुर पुलिस ने महफूज अली उर्फ पप्पू छूरी को भी 3200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और ठगी के मामले में गिरफ्तार किया था. अब साइबर टीम शाहवेज और सलमान के नेटवर्क का इन पुराने मामलों से भी संभावित कनेक्शन तलाश रही है.

नेटवर्क की पड़ताल जारी

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि 5600 करोड़ रुपये की बताई जा रही ठगी में कुल कितने लोग शामिल हैं और रकम किन-किन खातों तक पहुंची. एनसीआरपी की शिकायतों, बैंक खातों और डिजिटल लेनदेन का मिलान कराया जा रहा है.

फर्जी फर्मों के साथ दूसरे लोगों के दस्तावेजों पर खोले गए बैंक खातों की भी जांच की जा रही है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास जारी है.

  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें 
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp

ताजा खबरें

CM सैनी का बड़ा फैसला, 1 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों के बाहर बनेंगे रिंग रोड; 9700 करोड़ होंगे खर्च
हरियाणा

CM सैनी का बड़ा फैसला, 1 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों के बाहर बनेंगे रिंग रोड; 9700 करोड़ होंगे खर्च

Today | 2 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
लाडली बहनों को 13 सितंबर को मिलेगा बड़ा तोहफा: खाते में खनखनाएंगे पैसे, CM डॉ. मोहन 40वीं किस्त करेंगे जारी
मध्यप्रदेश

लाडली बहनों को 13 सितंबर को मिलेगा बड़ा तोहफा: खाते में खनखनाएंगे पैसे, CM डॉ. मोहन 40वीं किस्त करेंगे जारी

Today | 6 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
कबड्डी प्रतियोगिता में गए खिलाड़ी की मौत: हाथ धोते समय नहर में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी
छत्तीसगढ़

कबड्डी प्रतियोगिता में गए खिलाड़ी की मौत: हाथ धोते समय नहर में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

Today | 8 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
झारखंड में माओवादी संगठन को बड़ा झटका : अब सिर्फ 14 वांटेड बाकी, एक करोड़ का इनामी असीम मंडल के सरेंडर की सुगबुगाहट तेज
झारखंड

झारखंड में माओवादी संगठन को बड़ा झटका : अब सिर्फ 14 वांटेड बाकी, एक करोड़ का इनामी असीम मंडल के सरेंडर की सुगबुगाहट तेज

Today | 9 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
‘युवाओं को बना रहा था मुजाहिद…’ आजमगढ़ से अलकायदा का आतंकी गिरफ्तार, UP ATS ने ऐसे किया पर्दाफाश
उत्तर प्रदेश

‘युवाओं को बना रहा था मुजाहिद…’ आजमगढ़ से अलकायदा का आतंकी गिरफ्तार, UP ATS ने ऐसे किया पर्दाफाश

Today | 12 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
ISBM University cg eye hhospital kalinga new bharat sweet itsahospital

Popular Category

दिल्ली उत्तर प्रदेश राजस्थान पंजाब मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़

Network

Hindi English Gujarati
Footer Logo
follow us
Google Play Store App Store
  • Contact us
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy & Cookies Notice
Copyright © 2024.All rights reserved
×