तरनतारन। पंजाब सरकार लगातार महिलाओं के हित में कार्य कर रही है। इसके अंतर्गत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘मावां-धियां सत्कार योजना’ के तहत अगली किश्त की राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे भेजने का एलान किया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि पंजाब सरकार अपने वादों पर पूरी तरह खरी उतर रही है और जनता के हक का पैसा सीधे जनता के पास पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि इस राशि से पंजाब के हर माताएँ और बहनों को आत्मनिर्भर होने का अहसास होगा.
योजना की अगली किश्त की जानकारी साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा-
आज 1 अक्टूबर का दिन है। मावां-धियां सत्कार योजना के तहत माओं के खातों में सामान्य वर्ग के लिए 1000 रुपये प्रतिमाह और दलित भाईचारे की माओं के लिए 1500 रुपये प्रतिमाह की दर से राशि भेजी जा रही है। इस बार अगले तीन महीनों यानी अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर का पैसा एक साथ सीधे उनके खातों में ट्रांसफर किया जाएगा।
तीन महीनों के पैसे एक साथ आएंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तीन महीनों की राशि यानी 3000 रुपये और 4500 रुपये एक साथ खातों में पहुंचेंगे, तो मोबाइल पर ‘टूं-टूं’ की आवाज फिर से गूंजेगी। उन्होंने कहा कि मैसेज की यह आवाज इस बात का प्रमाण है कि पंजाब सरकार पारदर्शिता के साथ लोगों का पैसा लोगों के नाम कर रही है, उन्होंने कहा कि योजना की अगली किश्त खातों में आनी शुरू हो गई है। सरकार लगातार जमीनी स्तर पर आम जनता को राहत पहुंचाने के लिए काम कर रही है। तीन महीनों की अग्रिम आर्थिक सहायता जारी होने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य की सभी माओं और बहनों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
- बाढ़ मुक्त कब होगा बिहार? मीसा भारती ने केंद्र पर साधा निशाना, छेड़खानी की घटनाओं पर भी घेरा
- CBLU वित्तीय अनियमितता मामला: NSUI ने खोला मोर्चा, 182.77 करोड़ के कथित एडवांस भुगतान की निष्पक्ष जांच की मांग
- बुलडोजर पर भारी पड़ा ढोलक-मंजीरा! मेरठ में महिलाओं के ‘भजन सत्याग्रह’ के आगे झुका MDA
- स्मित माछर को बेहतर इलाज के लिए UAE किया गया एयरलिफ्ट, बीजेपी बोली- दुनिया भर में तारीफ़ लेकिन राहुल को फुर्सत नहीं…
- फोन कॉल, रहस्यमयी साथी और 6 मंजिला इमारत! बहादुरगढ़ में युवक की मौत का क्या है पूरा सच?

