जालंधर। ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान दोहा में फंसे जालंधर के उद्योगपति ने अब राहत की सांस ली है। वह सुरक्षित अपने वतन लौट आए हैं। ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के बीच, जालंधर के लगभग 7 उद्योगपति जर्मनी में होने वाली एक बड़ी हैंड-टूल प्रदर्शनी में शामिल होने को निकले थे। लेकिन वह सभी दोहा और दुबई में फंस गए थे। अब वे मुंबई के रास्ते सुरक्षित लौट आए हैं। जानकारी है कि सभी सुरक्षित है।
इन उद्योगपतियों में RP ओवरसीज के इंदर पाल सिंह भाटिया, रोमी भाटिया और जोतिंदर सिंह भाटिया के अलावा विशाल टूल्स प्राइवेट लिमिटेड के वैभव मल्होत्रा, राघव शूर और केशव शूर, विक्टर फोर्जिंग्स के अर्जुन कुमार और दुबई की वैध एंटरप्राइजेज के मिकी वैध शामिल थे।
इंदर पाल सिंह भाटिया ने बताया कि युद्ध के कारण वे शुरू में 5 दिन कतर में फंसे रहे। बाद में बड़ी मुश्किल से वे टैक्सी से सऊदी अरब पहुंचे ताकि वहां से भारत के लिए फ्लाइट मिल सके। काफी मुश्किलों का सामना करने के बाद उन्हें मुंबई की फ्लाइट मिली, जहां से वे अमृतसर के रास्ते जालंधर पहुंचे। व्यापारियों ने बताया कि युद्ध का असर काफी देखने को मिला है। वहां स्थिति बिल्कुल भी सामान्य नहीं है। अब देखना है कि अन्य भारतीय की वापसी कैसे और कब तक होती है।

आपको बता दें कि युद्ध के फँसे पंजाबियों के लिए मान सरकार ने हर संभव मदद कर रही है। घर वापसी के लिए टोल फ्री नबर भी जारी किया जा चुका है जो लोगों के लिए मदद करेंगे।
- Haryana Top News :धान खरीद के नियम पर किसानों की नाराजगी, प्रदूषण रोकने में देरी, 2,700 पेट्रोल पंपों पर कैमरे लगाने का मामला गरमाया, वोट बचाओ आंदोलन पर सियासत तेज समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें…
- IND vs WI T20 Series: वेस्टइंडीज से हार के बाद पलटवार करेगी टीम इंडिया! जानें कब और कहां खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला
- राहुल गांधी के SIR पर आरोपों को लेकर भाजपा का पलटवार, राज रमन दीक्षित ने मांगा पूरा हिसाब
- मधुबनी में आर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहे काले कारोबार का पर्दाफाश, 9 नाबालिग रेस्क्यू
- सैफई से अखिलेश का बड़ा दावा, बोले- ‘नाम काटने वाले खुद हटेंगे’, जानिए BJP पर क्यों भड़के सपा मुखिया
