संजय तिवारी, बलिया. पीडब्ल्यूडी डॉक बंगला पर पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने राहुल गांधी और तमाम विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कुछ लोग और कुछ दल हैं जो देश की व्यवस्थाएं और लोकतांत्रिक ढांचा को कमजोर करने की सोची समझी साजिश कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- अंधेर हो गया योगी जी! शांतिभंग की आशंका के चलते 80 साल की वृद्धा के खिलाफ मुचलका पाबंद, यही सुशासन है?
आगे उन्होंने कहा कि देश के संविधान के ऊपर लगातार उंगली उठाना और देश की व्यवस्थाएं और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करना और जनता के मन में इनके प्रति अविश्वास पैदा करना ये उनका एजेंडा है. उनका एजेंडा समस्या का समाधान नहीं है. उनका एजेंडा ये है कि समस्या ना भी हो तो भी उसको बढ़ा-चढ़ाकर दिखाएं ताकि जनता के अंदर अस्थिरता का माहौल आए.
इसे भी पढ़ें- पंडित जी भाजपा को खतरा है या सनातन को! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर भड़के रामादल ट्रस्ट के अध्यक्ष, जानिए ऐसा क्या कहा?
आगे उन्होंने कहा कि भारत देश लोकतांत्रिक देश है और सबसे मजबूत लोकतंत्र है और जो भी इस लोकतंत्र के खिलाफ साजिश रचेगा जनता उसको जवाब देगी. लोग सत्ता के लालच में इतने परेशान हो गए हैं कि अब उनको सूझ नहीं रहा है. राहुल गांधी विदेशी धरती पर जाकर भारत का अपमान करते हैं, आज भारत के यूथ को लगातार बरगलाने के नीयत से तमाम ये लोग हैं काम कर रहे हैं.

