Tiger Shroff Firing Case : मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में क्राइम ब्रांच ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने सभी 11 आरोपियों पर महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट (MCOCA) लगाया है। वहीं, चार आरोपियों के वॉयस सैंपल लिए जाएंगे।
18 अक्टूबर को हुई थी फायरिंग
18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 से 6 राउंड फायरिंग हुई थी। घटना में एक्टर के ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की जानकारी सामने आई थी, जबकि टाइगर सुरक्षित रहे। पुलिस इस मामले में अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल कर रही है।
सात आरोपियों की कोर्ट में पेशी
मामले में कुणाल, सुमित, राधा, बबिता, अंकित, समीर और जतिन समेत सात आरोपियों को एस्प्लेनेड कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पुलिस हिरासत खत्म होने पर क्राइम ब्रांच उनकी रिमांड बढ़ाने की मांग कर सकती है। वहीं, मुख्य शूटर बताए जा रहे फूल सिंह, रेहान अंसारी और ऋतिक कोटा से गिरफ्तारी के बाद 31 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में हैं।

अमेरिका से साजिश चलाने का आरोप
पुलिस ने अनिल पंडित को मास्टरमाइंड बताया है। हरियाणा के पानीपत निवासी अनिल पर अमेरिका के कैलिफोर्निया से साजिश चलाने का आरोप है। उसका लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन भी बताया जा रहा है। फिलहाल वह वांटेड है।
हमले की जिम्मेदारी लेने वाला ऑडियो क्लिप और सोशल मीडिया पोस्ट भी जांच के दायरे में हैं। पुलिस को शक है कि कॉल, मैसेज, सिग्नल ऐप और टीवी न्यूज के जरिए शूटरों तक निर्देश और अपडेट पहुंचाए जा रहे थे।
हथियारों और डिजिटल सबूतों की जांच
पुलिस ने सूरत से दो पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। इनकी फोरेंसिक जांच की जा रही है। आरोप है कि हथियार अमृतसर से राधा और बबिता के जरिए पहुंचाए गए थे। क्राइम ब्रांच वॉयस सैंपल का मिलान कथित ऑडियो से करने के साथ आरोपियों की बातचीत और डिजिटल सबूत भी खंगाल रही है।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या दूसरे फिल्मी सितारों को निशाना बनाने की योजना थी और टाइगर श्रॉफ को सुरक्षा व्यवस्था के चलते टारगेट किया गया। फिलहाल हमले की साजिश, हथियारों की सप्लाई, गैंग कनेक्शन और जबरन वसूली के एंगल से जांच जारी है।
Shah Rukh Khan के फैंस को झटका, इस बार नहीं होगा बर्थडे मीट-अप! ‘किंग’ की शूटिंग में रहेंगे बिजी
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

