संजय पाटीदार, भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 1,856.67 करोड़ की खेलो इंडिया स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग योजना को मंजूरी दी है। जिसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘एक्स’ पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1,856.67 करोड़ के कुल परिव्यय वाली खेलो इंडिया स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग योजना’ को मंजूरी दी है। इस पहल से खेल उपकरण निर्माण, आधुनिक तकनीक और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। खिलाड़ियों को बेहतर खेल सामग्री उपलब्ध होगी और वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान मजबूत होगी।
खेलों के विकास, खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य और भारत को खेल उपकरण निर्माण का वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री का हार्दिक आभार।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

