Vijay Sethupathi: मुंबई। साउथ सिनेमा के मशहूर एक्टर विजय सेतुपति के नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ने जा रही है। अपनी दमदार एक्टिंग से पहचान बनाने वाले विजय अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी भारत का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे। उन्हें 54वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में प्रेजेंटर के तौर पर चुना गया है। इस समारोह का आयोजन 23 नवंबर 2026 को न्यूयॉर्क में होगा। खास बात यह है कि विजय सेतुपति इस प्रतिष्ठित समारोह में अवॉर्ड देने वाले पहले भारतीय बनेंगे।

इंटरनेशनल एमी के मंच पर बढ़ेगा भारतीय कलाकारों का मान

रिपोर्ट के मुताबिक, विजय सेतुपति को इस बड़े समारोह में प्रेजेंटर की जिम्मेदारी मिली है। इसे भारतीय मनोरंजन जगत के लिए खास उपलब्धि माना जा रहा है। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय कलाकारों की बढ़ती पहचान भी सामने आती है।

इस मौके तक विजय को पहुंचाने में इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज की बोर्ड मेंबर और प्रोड्यूसर कविता गुप्ता की अहम भूमिका बताई जा रही है। वह भारतीय कलाकारों को अंतरराष्ट्रीय मनोरंजन जगत के बड़े मंचों से जोड़ने की दिशा में काम कर रही हैं।

वीर दास भी बन चुके हैं इंटरनेशनल एमी के होस्ट

विजय सेतुपति से पहले एक्टर और कॉमेडियन वीर दास भी इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में भारत का नाम रोशन कर चुके हैं। वह इस समारोह को होस्ट करने वाले पहले भारतीय बने थे। उस दौरान भी कविता गुप्ता ने अहम भूमिका निभाई थी। अब विजय सेतुपति का प्रेजेंटर बनना भारतीय कलाकारों की अंतरराष्ट्रीय मौजूदगी को एक और पहचान देगा।

इन फिल्मों में नजर आएंगे विजय सेतुपति

विजय सेतुपति को आखिरी बार फिल्म ‘बाथा’ में देखा गया था। बालाजी थरनीथरन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक गैंगस्टर के नैतिक बदलाव की कहानी दिखाई गई थी। फिल्म को समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।

अब एक्टर जल्द ही मणिरत्नम की फिल्म ‘इंजी वेल्लम’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ साई पल्लवी भी अहम भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा विजय सेतुपति त्यागराजन कुमारराजा की फिल्म ‘पॉकेट नॉवेल’ का भी हिस्सा हैं। इसमें उनके साथ राज बी शेट्टी और मालविका मोहनन दिखाई देंगे।

Ramayana Movie: 4000 करोड़ की ‘रामायण’ रिलीज होते ही छाई, दर्शकों को भाया जटायु-रावण का युद्ध, मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m