पंजाब के लोगों के लिए खुशी भरी खबर सामने आई है। NHAI पंजाब के लिए एक नया प्रोजेक्ट लेकर आ रहा है, जिससे लोगों को सहूलियत भरा सफल मिलेगा। पंजाब में 110 किमी लंबा एक्सप्रेसवे बनने जा रहा है, जिससे चंडीगढ़ जाना आसान हो जाएगा।
बताया जा रहा है कि इस एक्सप्रेसवे से बठिंडा, मुक्तसर, अबोहर के अलावा राजस्थान से बठिंडा के रास्ते चंडीगढ़ जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और बठिंडा से चंडीगढ़ की दूरी 50 किलोमीटर कम हो जाएगी। ये एक्सप्रेसवे चंडीगढ़ को बरनाला से मलेरकोटला, खन्ना बाईपास, सरहिंद और मोहाली के जरिए जोड़ेगा। इसके साथ ही ये सड़क लुधियाना से अजमेर तक बन रहे आर्थिक गलियारे से भी जुड़ेगी।
बता दें, पिछले काफी समय से ये प्रोजेक्ट रुका हुआ था। पहले लोगों को चंडीगढ़ जाने के लिए बठिंडा से बरनाला, संगरुर, पटियाला के जरिए जाना पड़ता था। अब लोगों को बरनाला से चंडीगढ़ तक लिंक रोड मिल जाएगी और उन्हें संगरूर और पटियाला जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यही नहीं, इसके अलावा बरनाला से मोहाली आई.टी. सिटी तक एक अलग सड़क बनाई जाएगी।

फिलहाल इस समय सरहिंद-मोहाली रोड का निर्माण चल रहा है और आने वाले समय में सरहिंद से बरनाला की सड़क का निर्माण भी शुरू हो जाएगा। बताया जा रहा है कि ये सड़क बठिंडा से लुधियाना तक बन रही 6 लेन सड़क से भी जुड़ेगी। NHAI का उक्त प्रोजेक्ट भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत एक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे होगा।
- गर्मी से पहले पानी का संकट! पीने के पानी के लिए तीन दिन से चक्काजाम कर रहे ग्रामीणों को सुबह-सुबह पुलिस ने उठाया
- Bilaspur News Update : ट्रैक बदलने के दौरान मालगाड़ी की दो बोगियां बेपटरी… स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत… नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार
- किताब व्यवसायी से बदमाशों ने 5 लाख के गहने लूटे, विरोध पर ऑटो चालक को मारी गोली
- चलती कार में भीषण आग, ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत; चार महीने पहले खरीदी थी CNG कार
- Maiya Samman Yojana: दुर्गापूजा से पहले महिलाओं के खाते में पहुंचे 2,500, रांची की 3.93 लाख और धनबाद की 3.46 लाख लाभुकों को मिली राशि
