शिवम मिश्रा, रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। विधानसभा थाना क्षेत्र के सड्डू स्कूल के पास एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां एक तेज रफ्तार पानी के टैंकर ने पैदल जा रहे 15 साल के मासूम को बुरी तरह रौंद दिया। हादसे में नाबालिग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक टैंकर सहित मौके से फरार हो गया है।
मृतक बालक की पहचान एलआईजी (LIG) सेक्टर-01, सड्डू निवासी के रूप में हुई है। घटना का सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में हादसे से ठीक पहले एक अज्ञात बाइक सवार मासूम के बेहद करीब नजर आ रहा है। नाबालिग को जानबूझकर तेज रफ्तार टैंकर के नीचे धक्का देने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

