राघव विज ,अंबाला। दिल्ली–अमृतसर नेशनल हाईवे पर गांव मोहड़ा के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दिल्ली से अंबाला की ओर आ रहे खाली बियर कैन से भरे एक कैंटर में अचानक आग लग गई।

आग लगने के बाद पास से गुजर रहा एक बाइक सवार उसकी चपेट में आ गया, जिससे वह घायल हो गया। घायल व्यक्ति को तुरंत उपचार के लिए अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों के अनुसार, सुरक्षा के तहत पहले सिलेंडर को ठंडा किया गया, जिसके बाद आग को पूरी तरह बुझाया गया।

पुलिस ने बताया कि समय रहते स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग बुझने के बाद यातायात को भी सामान्य कर दिया गया। किसी बड़े जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।