महाराष्ट्र विधान परिषद (MLC) चुनाव 2026 में BJP को नागपुर स्नातक सीट पर बहुत बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस के अभिजीत वंजारी ने भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले को हराकर दूसरी बार जीत दर्ज की है. इसी के साथ विधान परिषद चुनाव में आखिरकार कांग्रेस पार्टी का खाता खुल गया. कांग्रेस के अभिजीत वंजारी ने कहा कि इस सीट के लिए पूरे महाराष्ट्र के भाजपा नेता 5 अक्तूबर से लेकर अभी तक नागपुर में मौजूद थे. ये RSS का गढ़ माना जाता है. 

चार राज्यों (कर्नाटक, बिहार, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र) की 28 विधान परिषद सीटों पर हुए उपचुनावों में कांग्रेस पार्टी का आखिरकार खाता खुल गया है.

कांग्रेस के अभिजीत वंजारी ने महाराष्ट्र के नागपुर स्नातक सीट पर बीजेपी के सुधाकर कोहले को हराकर विधान परिषद चुनाव में शानदार जीत दर्ज की. अभिजीत वंजारी ने बीजेपी के उम्मीदवार सुधाकर कोहले को बड़े वोटों के अंतर से हराया है. वंजारी को कुल 67,231 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के सुधाकर कोहले को 63,960 वोट हासिल हुए.

नागपुर ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र की सीट पर एक कड़े मुकाबले में, कांग्रेस उम्मीदवार और मौजूदा एमएलसी अभिजीत वंजारी ने बीजेपी के उम्मीदवार को 3,271 वोटों से हराया है.

वहीं, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा है कि मोदी-फडणवीस का भ्रम का गुब्बारा फूट गया. विधान परिषद चुनाव में महाविकास आघाड़ी ने 3 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के शहर नागपुर में कांग्रेस ने लगातार दूसरी बार भाजपा को हराया है.

नागपुर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का मुख्यालय और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का गृह क्षेत्र माना जाता है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m