संदीप शर्मा, विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा के सिविल लाइन थाना अंतर्गत एक अजीब और गरीब मामला सामने आया है, जहां एक महिला द्वारा अपने 42 वर्षीय बेटे की डेड बॉडी को तकरीबन 5 दिनों तक घर में रखा गया और मरे हुए बेटे की डेड बॉडी के ऊपर बाइबल रखकर उसे जिंदा करने का प्रयास टोटका करती रही। जब दूध वाले और आसपास के लोगों को बदबू का एहसास हुआ तो उन्होंने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तो पता चला कि महिला मानसिक रूप से कमजोर थी और इसी कारण वह अपने बेटे को जिंदा करने का प्रयास कर रही थी।
थाना प्रभारी का कहना
इस संबंध में थाना प्रभारी राज्यपाल सिंह जादौन ने बताया कि हमें जानकारी मिली थी कि मरियम वर्गिस के यहां से बदबू आ रही है। हमने जाकर जांच की तो पता चला कि उनके बेटे की मृत्यु हो चुकी है और जो वर्गिस मैडम है उनकी काफी उम्र हो चुकी है। फिलहाल उनके घर में कोई नहीं है साक्ष्य के आधार पर जो भी सबूत सामने आएंगे उनके आधार पर जांच की जाएगी।
दूध वाले का कहना
मरियम वर्गिस के घर पर दूध देने वाले सचिन लोधी ने बताया कि आज सुबह जब मैं मैडम के घर दूध देने आया तो मुझे बदबू आई और दरवाजे पर खून दिखाई दिया, तो मैंने मैडम से पूछा कि यह खून कैसा है तो मृतक की मां का कहना था कि सब ने मिलकर मेरे बेटे को मार डाला। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

