संजय पाटीदार, भोपाल। भीषण गर्मी के बीच रेल यात्रियों को राहत देने के लिए पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल ने विशेष पहल शुरू की है। मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के लिए अतिरिक्त पेयजल सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके तहत स्वयंसेवी संस्थाओं और एनजीओ के सहयोग से यात्रियों को निःशुल्क ठंडा और स्वच्छ पेयजल वितरित किया जा रहा है, जिससे गर्मी में सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिल रही है।
READ MORE: VIDEO: ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं और ट्रस्ट कर्मचारियों के बीच चले लात घूंसे और लाठियां, मंदिर ट्रस्ट प्रबंधन ने 5 कर्मचारियों समेत सुपरवाइजर की सेवा की समाप्त
भोपाल मंडल के बीना, विदिशा, नर्मदापुरम, संत हिरदाराम नगर, गंज बसोदा, अशोकनगर, हरदा, गुना, शाजापुर, व्यावरा राजगढ़, रूठियाई, मंडी बामोरा, खिरकिया, बदरवास और मूंगावली सहित कुल 16 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर यह व्यवस्था की गई है। स्टेशनों पर स्वयंसेवक सेवाभाव से यात्रियों को पानी पिलाने में जुटे हैं। रेलवे प्रशासन की ओर से स्वच्छता और पानी की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि यात्रियों को साफ और ठंडा पेयजल मिल सके।
READ MORE: EXCLUSIVE: बूंद-बूंद पानी पर खूनी जंग! छोटे भाई ने बड़े भाई को पीटकर किया अधमरा, देवरानी पर जेठानी की आंखों में मिर्ची झोंकने का आरोप
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि भोपाल मंडल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में अतिरिक्त पेयजल व्यवस्था विशेष रूप से सामान्य कोच में सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत का काम कर रही है। रेलवे की इस पहल को यात्रियों द्वारा भी सराहा जा रहा है।

