धर्मेद्र यादव, निवाड़ी। मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के चौमो गांव में सड़क पर ट्रैक्टरों की स्टंटबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो ट्रैक्टर चालक एक दूसरे के ट्रैक्टर में रस्सी बांधकर विपरीत दिशा में ट्रैक्टर को रफ्तार देकर खींचने की कोशिश करते साफ दिखाई दे रहे है।

READ MORE: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: तहसीलदार कार्यालय का बाबू 3 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

ट्रैक्टरों की इस खतरनाक प्रतिस्पर्धा मे यह स्टंट न सिर्फ यातायात नियमों का खुला उल्लंघन है, बल्कि ऐसे में सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान को भी खतरे में डाल रहे है। इस दौरान सड़क पर लोगों की मौजूदगी भी दिखाई दे रही है जो ट्रैक्टर चालको का उत्साह बढ़ाते नजर आ रहे है।  

READ MORE: सड़क पर उतरे नर्सिंग छात्रः रोके गए एग्जाम और रिजल्ट जारी करने की मांग, हाईकोर्ट से लगाई जल्द गुहार

वहीं इस तरह की लापरवाही कभी भी बड़े हादसे को निमंत्रण दे सकती है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा है, देखना होगा की पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर इसमें शामिल ट्रैक्टर चालकों पर क्या कार्रवाई करती है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m