नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के विकास मार्ग स्थित शिक्षा मंत्रालय के कार्यालय में सोमवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इमारत की दूसरी मंजिल पर लगी, जिसके बाद मौके पर तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। जानकारी के अनुसार, आग लगने की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की 8 दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी देर तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना के दौरान पुलिस और फायर विभाग की टीमों ने सतर्कता बरतते हुए पूरी इमारत को समय रहते खाली करा लिया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

दिल्ली फायर सर्विस के फायर ऑफिसर सोमबीर सिंह ने बताया कि सुबह करीब 9:37 बजे आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 8 गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। दमकल कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाने के लिए अभियान शुरू किया।  उन्होंने बताया कि आग अब नियंत्रण में है और उसे पूरी तरह बुझाने का कार्य जारी है। घटना के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक कदम उठाए गए और स्थिति पर लगातार नजर रखी गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। संबंधित एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।

आग पर काबू पाया गया

दिल्ली पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे थाना IP एस्टेट को SPA परिसर में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही सब-इंस्पेक्टर योगेश पूनिया अपनी टीम और बीट स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि SPA में मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के पद पर कार्यरत सौरभ शर्मा ने पीसीआर कॉल कर आग लगने की जानकारी दी थी। सौरभ शर्मा ने बताया कि उन्होंने SPA भवन की दूसरी मंजिल पर स्थित प्रशासनिक ब्लॉक के फैकल्टी रूम से धुआं और आग निकलते देखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिससे राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सका।

दिल्ली फायर सर्विस के फायर ऑफिसर सोमबीर सिंह ने बताया कि सुबह 9:37 बजे आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की 8 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। फिलहाल आग पूरी तरह नियंत्रित है और कूलिंग का कार्य किया जा रहा है। फायर डिपार्टमेंट द्वारा मौके पर भेजी गई दमकल की 8 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। दमकल के साथ ही 3 एम्बुलेंस, 2 पीसीआर वैन, ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस स्टाफ भी सहायता के लिए मौजूद रहा। आग पर सफलतापूर्वक काबू पाकर उसे बुझा दिया गया है। किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि या चोट की सूचना नहीं है। आग लगने के सही कारण का पता अभी लगाया जाना बाकी है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और बिल्डिंग में अब कोई आग नहीं बची है।

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 3-मंजिला इमारत में आग लगी

राजधानी दिल्ली में सोमवार को आग लगने की दो अलग-अलग घटनाओं ने हड़कंप मचा दिया। पहली घटना ITO स्थित स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) कैंपस में शिक्षा मंत्रालय के कार्यालय में हुई, जबकि दूसरी घटना उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में एक पीजी (पेइंग गेस्ट) भवन में सामने आई। वहीं, दूसरी घटना मुखर्जी नगर के इंदिरा विहार इलाके में रविवार रात सामने आई, जहां ग्राउंड फ्लोर समेत चार मंजिला इमारत में आग लग गई। भवन में पेइंग गेस्ट (पीजी) संचालित किया जाता था। दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, रात 10:29 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि आग कथित तौर पर ग्राउंड फ्लोर पर रखे बिजली के सामान में लगी और तेजी से फैलकर दूसरी मंजिल तक पहुंच गई।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m