किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन सोमवार को 21वें दिन भी जारी रहा। उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रहे डॉक्टरों का कहना है कि उनकी स्थिति बेहद नाजुक है और उन्हें संक्रमण का सबसे ज्यादा खतरा है। उनकी हालत को देखकर अब लोग उनसे मिलने के लिए आ रहे हैं, यही कारण है कि उन्हें इन्फेक्शन का और भी अधिक खतरा हो सकता है। इन सभी चीजों से उन्हें बचाने के लिए उनके लिए कांच का कमरा बनवाया जाएगा जहां उन्हें सुरक्षित रखने की कोशिश की जाएगी।
संक्रमण से बचाने के लिए उनसे मिलने आने वाले लोगों को मास्क पहनकर ही जाने दिया जा रहा है, लेकिन फिर भी डॉ उनकी तबियत की लगातार चिंता कर रहे हैं। इसी बीच, किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि मंच पर ही जगजीत सिंह डल्लेवाल के लिए शीशे का कमरा बनाया जाएगा ताकि उन्हें संक्रमण से बचाया जा सके।

आपको बता दें कि पिछले कई महीनों से किसान अपनी मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। अब किसान दिल्ली कूच के लिए हर प्रयास कर रहे हैं देखने वाली बात यह है कि वह अब आगे क्या रणनीति अपनाते है। इन सबके बीच किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने शंभू बॉर्डर पर घोषणा की कि 18 दिसंबर को किसान दोपहर 12 से 3 बजे तक रेल रोको आंदोलन के तहत ट्रैक को अवरुद्ध करेंगे।
- MNS ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भरी हुंकार, राज ठाकरे सोमवार से शुरू करेंगे हस्ताक्षर अभियान
- बाबरी, काशी और मथुरा: वोट बैंक की गंदी राजनीति पर मौलाना यासूब अब्बास का फूटा गुस्सा, जानें मामला
- ‘आएं और लड़ें चुनाव, जमानत भी नहीं बचेगी’ : BJP विधायक वेद प्रकाश गुप्ता की अखिलेश को खुली चुनौती
- पंडित धीरेंद्र शास्त्री का आधुनिक रथ अचानक हुआ खराब, फिर भी ‘सनातन हिन्दू एकता यात्रा’ में नहीं आई रुकावट, दूसरे रथ से हुए रवाना
- क्या 67 लाख वोट काटकर चुनाव जीता, महंगाई-बेरोजगारी पर भी पप्पू यादव ने सरकार को घेरा, जानें क्या क्या लगाए आरोप
