पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक एंबुलेंस में हुए विस्फोट से 8 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है. एक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर खड़ी एम्बुलेंस में 8 लोगों की मौत बदलने के दौरान भीषण विस्फोट हो गया, जिससे खड़ी एम्बुलेंस में लगी आग की लपटें भयानक रूप ले लिया. हादसे में 5 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला.

इस हादसे में एक गर्भवती महिला और स्वास्थ्य कर्मियों सहित 8 लोगों की जलकर मौत हो गई और कम से कम 4 से 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

पाकिस्तान के सिंध प्रांत से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक एंबुलेंस में हुए विस्फोट से 8 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है. शुरुआती जांच के अनुसार, जब अस्पताल के कर्मचारी एम्बुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर को बदल/फिट कर रहे थे, तभी अचानक सिलेंडर में विस्फोट हो गया.

जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय प्रशासन के साथ हेल्थ इमरजेंसी, रेस्क्यू 1122 और नगर अधिकारियों की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया है.

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंध प्रांत के थारपारकर जिला में डैनो धंडल स्थित बेसिक हेल्थ यूनिट (BHU) में खड़ी एंबुलेंस में बुधवार रात 10 बजे अचानक से विस्फोट हो गया. बताया जा रहा है कि एंबुलेंस का सिलेंडर फटने से ब्लास्ट हुआ.

सिंध के गृह एवं कानून मंत्री ने इस घटना का संज्ञान लिया है और संबंधित अधिकारियों से पूरी रिपोर्ट मांगी है. थारपारकर के असिस्टेंट कमिश्नर ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. असिस्टेंड कमिश्नर ने बताया कि मृतकों में अस्पताल के चार कर्मचारी, एक महिला और एक नवजात शिशु शामिल हैं. उनके शव बुरी तरह जल गए हैं और उनकी पहचान करने की प्रक्रिया चल रही है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m