अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान के साथ शांति के लिए बातचीत करने की दोबारा कोशिश की है. उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान के कट्टरपंथी नेता मोहसिन रेजाई को शांति वार्ता के लिए पत्र भेजा है. इसका मकसद शांति वार्ता दोबारा शुरू करने का रास्ता निकालना है. उधर, ट्रंप ने नए सैन्य अभियान की चेतावनी दी है. कतर समेत कई देश मध्यस्थता कर रहे हैं. अमेरिका के मिडटर्म चुनाव से पहले तुर्की में भी मीटिंग हो सकती है.
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान के कट्टरपंथी नेता मोहसिन रेजाई को शांति वार्ता के लिए पत्र भेजा है.
मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के बीच तनाव कम होने के आसार जताए जा रहे हैं. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और ईरान के वरिष्ठ नेता मोहसिन रेजाई के कथित लेटर को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. रेजाई ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के पूर्व कमांडर भी रह चुके हैं.
एक रिपोर्ट के मुताबिक, वेंस ने ईरान के प्रभावशाली कट्टरपंथी नेता मोहसिन रेजाई से सीधे संपर्क स्थापित किया है. उन्होंने रेजाई को एक पत्र भेजकर यह जानने की कोशिश की है कि, क्या वॉशिंगटन और तेहरान के बीच बातचीत का कोई नया रास्ता निकल सकता है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान समझौते के लिए तैयार नहीं हुआ, तो उस पर फिर से हमला किया जा सकता है. इसी बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ट्रंप के निर्देश पर ईरान के सुरक्षा प्रमुख मोहसेन रेजाई को पत्र भेजा है.
हालांकि, राष्ट्रपति ट्रंप ने उन दावों से इनकार किया कि उन्होंने उपराष्ट्रपति वेंस को ईरान के साथ शांति बातचीत शुरू करने का निर्देश दिया था. जब ट्रंप से इस बारे में सवाल पूछा, तो उन्होंने कहा, ‘ईरान को चिकित्सा सामग्री की जरूरत है. मूल रूप से यह उन लोगों की मदद के लिए जरूरी सामान पहुंचाने से संबंधित है, जो बीमार हैं.’
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अमेरिकी प्रशासन मिड टर्म चुनाव से पहले या बाद में ईरान पर दोबारा हमले की तैयारी में है. क्योंकि अभी तक ईरान की तरफ से कोई ठोस प्रस्ताव नहीं आया है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

