हवाई जहाज के एक यात्री को उड़ान के दौरान कथित तौर पर एक टेक्स्ट मैसेज लिखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. दरअसल यात्री द्वारा टेक्स्ट मैसेज में प्लेन को हाईजैक करने और क्रैश करने की बात लिखी गई थी. लास वेगास से न्यू जर्सी जा रही यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट 1681 को एक यात्री के फोन पर विमान हाईजैक करने का संदेश लिखते देखे जाने के बाद आपात स्थिति में वापस लास वेगास उतारा गया.

अमेरिका में विमान के भीतर मोबाइल फोन पर भेजे गए एक संदेश ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया. उसने लिखा था कि वह विमान को हाईजैक करने वाला है.

अमेरिका में एक यात्री के टेक्स्ट मैसेज ने प्लेन में सुरक्षा को लेकर अलर्ट पैदा कर दिया. दरअसल, मैसेज में प्लेन को हाईजैक करने और क्रैश करने की बात लिखी गई थी. इस घटना के कारण शनिवार को उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद यूनाइटेड एयरलाइंस के विमान को वापस लास वेगास की ओर मोड़ना पड़ा.

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लाइट में चढ़ने के दौरान एक फ्लाइट अटेंडेंट ने दो यात्रियों को टेक्स्ट मैसेज के जरिए बातचीत करते देखा था. उस बातचीत में दूसरे यात्रियों और फ्लाइट अटेंडेंट को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां भी थीं.

लास वेगास मेट्रो पुलिस डिपार्टमेंट (LVMPD) ने बताया कि घटना बीते शनिवार रात की है. सूचना के बाद इमरजेंसी में यूनाइटेड एयरलाइन्स के विमान 1681 को रात करीब बारह बजे लास वेगास के हैरी रेड इंटरनेनशनल एयरपोर्ट पर उतारा गया.

लास वेगास पुलिस ने बताया कि उन्होंने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. उस पर आरोप है कि उसने शनिवार रात की न्यू जर्सी के नेवार्क जा रही एक फ्लाइट में आतंकवादी धमकी दी थी।. उसे धमकी देने या आतंकवाद से जुड़ी झूठी जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस ने बताया कि, मिल्न न्यू जर्सी के वुडरिज का रहने वाला है. वह अंडर वॉटर वेल्डिंग का काम करता है. उसने एयरपोर्ट के एक बार में बीयर और शराब पी थी. वह फ्लाइट में सोने वाला था. उसने कहा कि प्लेन में उसकी नींद खुली तो उसे पता चला कि फ्लाइट वापस लास वेगास लौट रही है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m