कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के ग्राम पंचायत पोंडी में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग के लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी।

कब और कैसे लगी आग ?

जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत पोंडी के वार्ड क्रमांक 7 के एक ट्रांसफार्मर में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया और ट्रांसफार्मर के पास रहने वाले लोग घर छोड़कर भागने लगे। घटना के बाद इसकी सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई। शुरुआती जांच में सामने आया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से ये आग लगी।

घटना का वीडियो आया सामने

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि ट्रांसफार्मर में लगी आग कितनी भीषण है। ट्रांसफार्मर में आग के साथ ही धुएं का काला गुबार भी उठता हुआ नजर आ रहा है। आसपास मौजूद लोग यहां वहां भागते हुए नजर आ रहे हैं। ट्रांसफार्मर के बाजू में घर और सामने में गाड़ियां खड़ी हुई है। ऐसे में कोई बड़ा हादसा होने की संभावना भी बन गई। हालांकि इस घटना में कोई जानमाल की हानि नहीं हुई है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें