आशुतोष तिवारी, जगदलपुर। दंतेवाड़ा में एक चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना गायत्री मंदिर के सामने की बताई जा रही है, जहां देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी। कार में आग लगते ही चालक ने सूझ-बूझ दिखाते हुए तुरंत गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली।

narayana

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

देखें वीडियो –

बलौदाबाजार : पाइप गोदाम में लगी आग, मची अफरा-तफरी

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार मंडी रोड स्थित पाइप गोदाम में भी आज भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची है और स्थानीय लोगों के साथ आग बुझाने में जुट गई है। यह घटना भाटापारा शहर थाना क्षेत्र की है।

दरअसल, भाटापारा शहर थाना क्षेत्र में मंडी रोड पर अनिल साहू का पाइप का गोदाम है, जहां प्लास्टिक पाइप सहित बोरवेल का सामान रखा था। बुधवार को अचानक उस गोदाम में आग लग गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पूरे इलाके में काला धुआं छा गया है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने का काम किया जा रहा है। आग किस वजह से लगी है अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल आग पर काबू पाया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें