कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा में आज उस वक्त हड़कंम मच गया, जब एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। कार में सवार तीन लोगों ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। वहीं देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में कार जलकर खाक हो गई। यह घटना कोरबा-कटघोरा मार्ग स्थित जेलगांव नेशनल मार्ग की है।
कब और कैसे हुई घटना ?
दरअसल, कोरबा-कटघोरा मार्ग स्थित जेलगांव नेशनल मार्ग पर आज एक चलती कार में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों के अंदर पूरी कार जलकर खाक हो गई। वहीं कार में भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री विकास महतो के भाई डॉ. विवेक महतो समेत तीन लोग सवार थे, जिन्होंने किसी तरह से कूदकर अपनी जान बचाई।

फायर ब्रिगेड टीम की टीम ने आग पर पाया काबू
इधर घटना की सूचना मिलने के बाद सीएसईबी की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह से आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है, लेकिन कार बुरी तरह से जलकर खाक जरूर हो गई है। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

