राकेश चतुर्वेदी, बालाघाट। किरनापुर जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली एक पंचायत जहां सरपंच का कारनामा देखने को मिला है। सरपंच ने बिना काम के ही लाखों रुपए बिल लगाकर निकाल लिए। जिसकी शिकायत अब पूरे गांव ने की है, यह पूरा मामला मौदा पंचायत का है जहाँ के सरपंच मनमोहन वैध है। ग्रामीणों ने मनमोहन वैद्य पर कई गंभीर आरोप लगाये है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की आंगनवाड़ी में गट्टू लगाए बिना ही सरपंच द्वारा करीब 2.39 लाख रु पहले निकाल लिए और बकायदा जियो टैग करके..सवाल यही है कि आखिर बिना गट्टू लगाए कैसे जियो टैग हो गया और कैसे राशि निकाल ली गई।
READ MORE: ‘NTPC पावर प्लांट बना नशे का हब’, पूर्व मंत्री का सनसनीखेज का आरोप, कहा- यहीं से हो रही स्मैक पाउडर की सप्लाई
सरपंच के कारनामे यही नहीं रुके, पंचायत के भृत्य फिरोज रंगारे ने बताया कि सरपंच मनमोहन वैद्य ने उनके खाते में भी 50 हजार रुपए डाले थे यह कहकर कि मैने सीसी सड़क का ठेका लिया हु उसका लेबर पेमेंट करना है इसीलिए आपके खाते में पैसे डाले है आप निकाल कर मुझे दे दो। जिसके बाद मैने पैसे निकालर सरपंच को दे दिया। इस बात को खुद फिरोज रंगारे ने बताया और यह भी कहा कि इस तरह से पैसे निकालना पूरी तरह से गलत है। 15 अगस्त में स्वल्पाहार के नाम से 10 हजार रुपए का बकायदा बिल पंचायत में सरपंच के द्वारा लगाकर पैसे निकाले भी गए लेकिन मजेदार बात यह है कि स्वल्पाहार की राशि दुकानदार के खाते में नहीं बल्कि पंचायत के पंच लाकेश्वर जुंजारे के खाते में यह बोल कर राशि डाली गई कि गलती से आपके खाते में पैसे चले गए है आप उसे निकाल कर मुझे दे दो नाश्ते वाले को पैसे देना है, इसकी जानकारी खुद पंच ने दी।
READ MORE: आंधी-तूफान भी नहीं डिगा पाते घोंसले! मंडला से विदाई की तैयारी में एशियन ओपनबिल, बारिश से जुड़ी है इनके आने की कहानी
शिकायतकर्ता त्रिवेणी बनकर ने बताया कि मनमोहन वैद्य ने एक ही दिन में एक ही व्यक्ति के खाते में 50 हजार रुपए का पेमेंट हुआ है वही हितेश गजभिए है उनके खाते में लगभग 10 लाख से अधिक का पेमेंट हुआ है। त्रिवेणी ने बताया कि नाली सफाई से लेकर स्ट्रेट लाइट और निर्माण कार्य में पानी की तराई तक का पेमेंट हितेश गजभिए के खाते डाला गया है। जब उनसे ग्राम संगठन के माध्यम से जानकारी मांगी तो उनका जवाब संतोषप्रद नहीं था जिसकी शिकायत हम सब ने मिलकर अधिकारियों से की है। बिना काम के ही सरपंच द्वारा करीब 19 लाख रुपये का पेमेंट निकाल लिया गया है।
अब मनमोहन वैद्य के खिलाफ ग्रामीणों ने एक जुट होकर मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों और पूर्व सरपंच सहित वर्तमान पंच ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरपंच द्वारा बिना काम किये ही पैसे निकाल लिए है, वही कई फर्जी बिल भी लगाकर लाखों रुपए निकाल लिए है…इसकी निष्पक्ष जांच होना चाहिए और कार्यवाही की जानी चाहिए।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

