Lifestyle Desk : घर में फलदार पेड़ लगाना बहुत लोगों को पसंद होता है। इससे एक ओर ताजे फल मिलते है तो दूसरी ओर घर के आस-पास हरियाली भी बनी रहती है। पपीते का पौधा भी आसानी से उग जाता है और अनुकूल परिस्थितियों में कुछ ही समय में फल देने लगता है। लेकिन जब बात वास्तु की आती है तो लोगों के मन में सवाल उठता है कि घर के मुख्य दरवाजे के सामने पपीते का पेड़ लगाना शुभ होता है या अशुभ?

कई बार पके पपीते के बीज जमीन में गिर जाते हैं और कुछ समय बाद वहां पपीते का पौधा उग आता है। ऐसी स्थिति में उसे अशुभ मानकर तुरंत उखाड़ने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले देखें कि पौधा किस जगह उगा है। यदि वह मुख्य रास्ते से दूर है पर्याप्त धूप मिलती है और उसे बढ़ने के लिए जगह उपलब्ध है तो उसे रहने दे सकते हैं। अगर पौधा दीवार की नींव नाली या आने-जाने के रास्ते में परेशानी पैदा कर रहा है तो उसे दूसरी उपयुक्त जगह पर लगाना अच्छा होगा।

मुख्य द्वार के सामने पपीते का पेड़ लगाना चाहिए या नहीं

वास्तु संबंधी प्रचलित मान्यताओं में मुख्य द्वार को घर में प्रवेश का महत्वपूर्ण स्थान मानते है। इसलिए दरवाजे के ठीक सामने ऐसा पेड़ लगाने से बचने की सलाह दी जाती है जिसकी वजह से रास्ता बाधित हो या प्रवेश द्वार ढक जाए। पपीते का पौधा बड़ा होने पर भी पर्याप्त जगह घेर सकता है।

घर की किस दिशा में लगाए पपीते का पौधा

प्राचीन वास्तु ग्रंथों में पूर्व और उत्तर दिशा को हरियाली के लिए अनुकूल मानते है। वहीं उत्तर-पूर्व दिशा में भारी या बहुत घने पेड़ लगाने से बचने की सलाह दी जाती है। पपीते का पौधा लगाने के लिए ऐसी जगह चुनें जहां उसे पर्याप्त धूप मिले और उसकी शाखाएं दरवाजे खिड़की या आने-जाने के रास्ते में बाधा न बनें। दिशा के साथ घर की बनावट और उपलब्ध जगह को ध्यान में रखना भी जरूरी है।

पपीते का पौधा लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

1.पपीते के पौधे को अच्छी धूप उपजाऊ मिट्टी और पानी की उचित निकासी की जरूरत होती है । इसकी जड़ों के आसपास लंबे समय तक पानी जमा रहने से पौधे को नुकसान पहुंच सकता है।

2.समय-समय पर सूखी पत्तियां हटाएं और पौधे को पर्याप्त जगह दें।

3.पौधे को शुभ या अशुभ मानने के बजाय उसकी उपयोगिता सुरक्षा और सही देखभाल को प्राथमिकता देना अधिक आवश्यक है।