चंकी बाजपेयी, इंदौर। शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। घर पर नकाबपोश अज्ञात व्यक्ति पार्सल छोड़कर चला गया। महिला ने खोला तो उनके होश उड़ गए। पार्सल में पिस्टल निकली और खत में जान से मारने की धमकी दी है।
अज्ञात व्यक्ति आया और पार्सल देकर चला गया
डीसीपी आनंद कलादगी के मुताबिक घटना क्षेत्र में रहने वाली महिला के साथ हुई है। महिला ने पुलिस को बताया कि घर पर एक अज्ञात व्यक्ति आया और पार्सल देकर चला गया था। मैंने जब सामान समझकर पार्सल खोला तो उसमें एक अवैध पिस्टल के साथ एक पत्र भी मिला। इस पत्र में जान से मारने की धमकी दी गई है। इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पार्सल सहित पिस्टल को अपने कब्जे में ले लिया।
पार्सल देने और भेजने वाले की तलाश
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पार्सल देने वाले और भेजने वाले की तलाश की जा रही है। पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि यह किसी पुरानी रंजिश का परिणाम या महिला को डराने के लिए किसी ने शरारत तो नहीं की है। पिस्टल असली है या नकली इसकी भी फारेंसिक जांच कराई जा रही है। थाना प्रभारी मनीष मिश्रा का कहना है कि आरोपी की पहचान जल्द कर ली जाएगी।

