Lifestyle Desk: आपने किसी को उधार पैसा दिया और अब वह इंसान पैसे लौटाने का नाम नहीं ले रहा? अगर सामने वाला आपका फोन उठाना बंद कर चुका है। टालमटोल कर रहा है या बार-बार मांगने पर भी आपके पैसे वापस नहीं कर रहा चाहे रकम छोटी हो या बहुत बड़ी तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस आसान और असरदार टोटके की मदद से फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। अगर इसे सही विधि से करने पर मात्र 11 दिनों के अंदर वह इंसान खुद चलकर आपके पास आएगा और आपका सारा पैसा समननपूर्वक लौटा देगा।

उपाय करने के लिए आवश्यक सामान और समय

यह प्रयोग केवल शनिवार के दिन ही करना है।
शनिवार को सूर्यास्त के बाद मतलब शाम के समय इस विधि को करना चाहिए ।

1.एक बड़ी और साफ-सुथरी साबुत लहसुन की कली
2.काले रंग का स्केच पेन या काजल।
3.शहद की एक छोटी शीशी

उपाय करने की विधि

शनिवार शाम को सूर्यास्त के बाद लहसुन की एक बड़ी और साफ कली लें। अब काले स्केच पेन या काजल की सहायता से उस लहुसन की कली के ऊपर उस इंसान का नाम लिखें जिससे आपको अपने पैसे वापस लेने हैं।

नाम लिखने के बाद उस लहसुन की कली को शहद से भरी शीशी के अंदर डुबाकर डाल दें और शीशी का ढक्कन अच्छी तरह बंद कर दें।

अब इस शहद की बोतल को अपने घर के उत्तर दिशा वाले कोने में संभालकर रख दें।

घर की उत्तर दिशा कुबेर और धन के आगमन की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में सकारात्मक ऊर्जा का परवाह सबसे अधिक होता है। जब आप इस उपाय को उत्तर दिशा में स्थापित करते हैं। तो अटका हुआ धन खिंचा चला आता है और उधारी चुकाने के लिए सामने वाले पर मासिक दबाव बनने लगता है।

उपाय करते समय इन बातों का रखें ध्यान

उपाय करते समय पूरा विश्वास और एकाग्रता बनाए रखना चाहिए।

    इस उपाय को करते समय किसी से बात न करें और इसे गुप्त रूप से करें।

    11 दिनों तक शीशी को उसी जगह पर बिना छेड़े रखा रहने दें।

    अगर आपकी मेहनत की कमाई कहीं फंस गई है तो इस शनिवार शाम को यह छोटा सा उपाय जरूर आजमाकर देखें।

    Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
    https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m