झज्जर। गुरुग्राम रोड पर सोमवार सुबह सहवाग इंटरनेशनल स्कूल के पास दो अर्धनग्न शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों युवकों की बेरहमी से हत्या की गई है। मृतकों की पहचान कामिल और इरशाद के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के रहने वाले थे।
राजस्थान में चलाते थे पीजी
जानकारी के अनुसार दोनों मृतक राजस्थान के नीमराना में पीजी यानी पेइंग गेस्ट हाउस का संचालन करते थे। पुलिस को मौके से लोहे का पाना और एक नीला ड्रम बरामद हुआ है। शवों की स्थिति को देखकर पुलिस का मानना है कि हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए उन्हें जलाने का भी प्रयास किया गया था। दोनों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं।
खबर देख झज्जर पहुंचे परिजन
पुलिस को सोमवार सुबह 5:30 बजे सूचना मिली थी कि रोड के किनारे दो शव पड़े हैं। सदर थाना पुलिस के साथ सीआईए और स्पेशल स्टाफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में सुरक्षित रखवाया गया है। मृतकों के परिजन झज्जर पहुंचे और बताया कि उन्हें घटना की जानकारी एक समाचार पोर्टल पर फोटो देखकर मिली, जिसके बाद वे तुरंत यहां पहुंचे।
पुलिस की जांच जारी
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर उनकी हत्या किसने और क्यों की। पुलिस की अलग-अलग टीमें इस मामले की तह तक जाने के लिए काम कर रही हैं। घटनास्थल के आसपास के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि हमलावरों तक पहुंचा जा सके। हत्या के पीछे आपसी रंजिश है या कोई और वजह, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
- Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
- https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- हरियाणा की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

