मिडिल ईस्ट में चल रहा तनाव मानो जैसे थमने का तो नाम ही नहीं ले रहा है. होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री बारूदी सुरंग से टकराकर बुधवार सुबह एक मालवाहक जहाज 2500 कंटेनर के साथ डूब गया. IRGC ने यह जानकारी दी. यह घटना उस समय हुई जब जहाज होर्मुज स्ट्रेट के दक्षिणी हिस्से से गुजर रहा था. युद्ध के दौरान यह पहला मौका है, जब ईरान ने किसी जहाज के समुद्री बारूदी सुरंग से टकराने के बाद डूबने की सूचना दी है.
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक कंटेनर जहाज डूब गया, जबकि दूसरे मालवाहक जहाज के भी डूबने की खबर है. पिछले 48 घंटों में इस क्षेत्र में कम से कम पांच घटनाएं हुईं.
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से बड़ी घटना सामने आई है. यहां समुद्री बारूदी सुरंग से टकराने के बाद 2500 कंटेनर को लेकर जा रहा एक मालवाहक जहाज समंदर में डूब गया. ईरान के सरकारी टेलीविजन ने रिवोल्यूशनरी गार्ड के एक बयान के हवाले से बताया कि बुधवार सुबह जहाज उस समुद्री मार्ग से गुजर रहा था, जिसे ईरान ने अवैध और खतरनाक बताया था.
होर्मुज के दक्षिण में एक बड़ा कंटेनर जहाज समुद्री खदान ( Naval Mine) से टकराकर डूब गया है. जहाज में 2500 से ज्यादा कंटेनर लदे हुए थे. डूबने वाले जहाज का नाम GFS प्राइड है। यह सिंगापुर के झंडे के तहत चल रहा था और इसमें एक बार में 2,824 कंटेनर ले जाने की क्षमता थी। जहाज का कामकाज UAE की एक कंपनी के पास था.
इससे जुड़ी तस्वीरें एक्स पर कई लोग पोस्ट कर रहे हैं. इसमें कंनेटर भरे जहाज से धुएं का गुबार निकल रहा है. और धीरे धीरे जहाज डूबता दिख रहा है. थोड़ी देर के बाद कई कंटेनर समंदर में तैरते हुए दिख रहे हैं. जहाज पर कितने लोग सवार थे इसकी जानकारी नहीं मिली है.
आपको बताते चले कि ईरान ने होर्मुज पर कंट्रोल कायम रखने के लिए समुद्र की तलहटी में कई जगह लैंड माइन बिछा रखे हैं. इसकी ईरान ने घोषणा भी कर रखी है. इससे अगर कोई अनाधिकृत जहाज होर्मुज से होकर गुजरता है तो उसके वाटर माइन के चपेट में आने की आशंका रहती है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

