जर्मनी के बोचुम शहर में एक रिहायशी इमारत में लगी आग में कम से कम तीन भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं. मरने वालों में 25 और 27 साल की दो लड़कियां और 26 साल का एक लड़का शामिल था. फायरफाइटर्स को उनकी लाशें दूसरी मंजिल के एक अपार्टमेंट से मिलीं. हादसे में 5 अन्य लोग धुएं की चपेट में आ गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जर्मनी में पढ़ाई कर रहे तीन भारतीय छात्रों की आग लगने की घटना में मौत हो गई. पुलिस ने हत्या के शक में 41 साल के एक रोमानियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है.

जर्मनी के बोखुम शहर में आग लगने की घटना सामने आई है. इस मामले में तीन भारतीय छात्रों की मौत हो गई. मृतकों में 25 और 27 साल की दो महिलाएं और 26 साल का एक पुरुष शामिल है. वहीं, घायल हुए पांच अन्य लोगों को धुएं के कारण सांस लेने में दिक्कत हुई और उन्हें बोचुम के अस्पतालों में ले जाया गया.

पुलिस ने इमारत में रहने वाले 41 वर्षीय एक रोमानियाई नागरिक को हत्या के शक में गिरफ्तार किया है. जांचकर्ताओं ने तकनीकी खराबी की संभावना को खारिज कर दिया है और आगजनी का शक जताया है. हालांकि आग जानबूझकर लगाई गई थी या दुर्घटनावश लगी, इसकी जांच अभी जारी है. इस पहलू पर जांच चल रही है कि क्या आग साजिश के तहत लगाई गई.

जर्मन पब्लिक ब्रॉडकास्टर WDR ने बोखुम पुलिस के हवाले से मृतकों की जानकारी दी. बोखुम पुलिस ने WDR को बताया कि शुरुआती जांच में उस व्यक्ति पर हत्या का शक जताने के आधार मिले हैं.

आग मंगलवार तड़के करीब 4:15 बजे बोखुम के होफ्स्टेड इलाके की एक बहुमंजिला इमारत में लगी. जब तक दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे, आग काफी फैल चुकी थी. बाद में दूसरी मंजिल के एक फ्लैट से तीनों के शव मिले.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m