CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके के बुधवार दोपहर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचते ही भारी हंगामे का सामना करना पड़ा. एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय एक शख्स ने पूछा कि क्यों देश को खराब कर रहे हो. उस शख्स ने ये भी कहा कि अभिजीत दीपके सीआईए का एजेंट है. हालांकि, दीपके शांत रहते हुए मुस्कुराकर अंगूठा दिखाते हुए आगे बढ़ गए. अभिजीत दीपके ने अपने साथियों आशुतोष रांका और सौरभ दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा.
पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके दिल्ली पहुंचे और ब्रिटिश राज से तुलना करते हुए तीखा बयान दिया। वहीं, जनता ने उनका विरोध किया.
कॉकक्रोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके को बुधवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर विरोध का सामना करना पड़ा. सौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर मंतर पर अनधिकृत प्रदर्शन करने के कारण पांच दिन की न्यायिक हिरासत में बुधवार सुबह तिहाड़ जेल भेजे जाने के कुछ ही घंटों बाद पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके बुधवार को दिल्ली पहुंच गए.
उन्होंने मीडिया से बात करते हुए तीखा बयान दिया. हालांकि, इस बीच वहां किसी ने कहा, ‘क्यों देश को खराब कर रहा है भाई?’ दीपके शांत रहते हुए मुस्कुराकर अंगूठा दिखाते हुए आगे बढ़ गए.
दीपके ने कहा, ‘क्या इस देश में तिरंगा फहराना अपराध हो गया है? आशुतोष और सौरव को पांच दिन के लिए जेल भेज दिया गया। क्यों? क्योंकि वे जंतर मंतर गए और तिरंगा फहराया. उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति आखिरी बार ब्रिटिश शासन के दौरान देखा गया था, जब सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा फहराने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया जाता था.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

