दिल्ली पुलिस के कॉनॉट प्लेस सब-डिवीजन में तैनात असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) विवेक भगत की शिकायत के आधार पर पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में एक एफआईआर दर्ज की गई है. एसीपी विवेक भगत की शिकायत पर महिला पत्रकारों के खिलाफ जातिगत टिप्पणी के मामले को लेकर FIR दर्ज किया गया है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी.
इससे पहले, स्वतंत्र पत्रकार ने एसीपी पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे और उनकी शिकायत की जांच दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा द्वारा की जा रही है.
दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस के ACP विवेक भगत की शिकायत पर पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में FIR दर्ज की है. इन पत्रकारों ने 3 अक्टूबर को हुए प्रदर्शन के दौरान एसीपी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. इस एफआईआर में एक स्वतंत्र महिला पत्रकार, उनके सहयोगी गजेंद्र सिंह (न्यूज डिग्गी) व अन्य सहयोगियों के खिलाफ जातिसूचक टिप्पणी करने, ड्यूटी में बाधा डालने व छवि धूमिल करने की साजिश रचने के आरोप लगाए गए हैं.
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर नई दिल्ली जिले के बूटा सिंह गोलचक्कर पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान तीन महिला पत्रकारों ने असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) विवेक भगत पर ड्यूटी के दौरान दुर्व्यवहार, हाथापाई और यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे.
शिकायत में पुलिस अधिकारी ने खुद के अनुसूचित जाति (SC) समुदाय से होने की बात कही है. इस शिकायत के आधार पर तीनों महिला पत्रकारों को आरोपी बनाते हुए एससी/एसटी एक्ट, सरकारी काम में बाधा डालने और आपराधिक मानहानि की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है.
एसीपी ने दावा किया कि जाति से जुड़ी टिप्पणियों, सार्वजनिक आरोपों और सोशल मीडिया पोस्ट से उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा और उन्हें मानसिक तनाव हुआ.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

