अमित मंकोड़ी, आष्टा(सीहोर)। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के आष्टा में एक ऐसा हैरान कर देने वाला नजारा सामने आया है, जिसे देखने के लिए स्थानीय लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। नगर की जीवन रेखा कही जाने वाली पार्वती नदी के तट पर, पुराने भेरूजी के ओटले के पास शनिवार को नाग-नागिन का एक बेहद दुर्लभ जोड़ा (प्रेमालाप में) दिखाई दिया।

26 मई महाकाल भस्म आरती: चंद्र-त्रिपुंड और बिल्वपत्र के दिव्य श्रृंगार में सजे बाबा महाकाल, यहां कीजिए दर्शन

शांत मुद्रा में विचरण करता रहा जोड़ा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों सर्प काफी देर तक बिल्कुल शांत मुद्रा में एक-दूसरे के साथ नदी किनारे विचरण करते रहे। नाग-नागिन की इस जुगलबंदी को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो प्रकृति कोई रहस्यमयी संदेश देने की कोशिश कर रही हो। जैसे ही आस-पास के लोगों को इस दुर्लभ नजारे की भनक लगी, देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इस दृश्य को देखकर जहां कुछ लोगों ने इसे आने वाले समय के लिए एक शुभ संकेत बताया, वहीं कई लोग इसे अपनी धार्मिक आस्था से जोड़कर भी देख रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्वती नदी के तटीय क्षेत्रों में अक्सर वन्य जीव और सर्प दिखाई देते रहते हैं, लेकिन नाग-नागिन के जोड़े का इस तरह लंबे समय तक एक साथ बिना किसी डर के दिखना रोमांचक था।

प्राकृतिक घटना या कोई दैवीय संकेत?

वन्यजीव विशेषज्ञों के नजरिए से देखा जाए तो यह सर्पों की एक सामान्य और प्राकृतिक गतिविधि हो सकती है, लेकिन स्थानीय लोगों के लिए यह आस्था और कौतूहल का केंद्र बनी हुई है। अब यह सिर्फ एक प्राकृतिक घटना है या फिर कोई शुभ दैवीय संकेत, यह तो लोगों की अपनी-अपनी आस्था पर निर्भर करता है, लेकिन इस नजारे की चर्चा पूरे आष्टा नगर में जोरों पर है। कुछ लोग इसे नाग नागिन का प्रेमालाप बता रहे है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m