इटली के फोर्ली एयरपोर्ट पर अचानक आए तेज तूफान ने जमकर भारी तबाही मचाई. 10 मिनट के डाउनबर्स्ट ने एयरपोर्ट के रनवे पर खड़े कई हल्के और अल्ट्रालाइट विमानों को उनकी अपनी जगह से उखाड़ दिया. कुछ विमान अपनी जगह से कई मीटर तक खिसक गए. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ये विमान कुछ इस तरह हवा में उछलते नजर आए, जैसे कोई खिलौना हवा में उड़ रहा हो. 

इटली के फोर्ली एयरपोर्ट पर 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आए तेज तूफानी झोंकों ने जमकर तबाही मचा दी. एयरपोर्ट पर खड़े छोटे विमान भी इसका असर झेलते नजर आए. इटली में 21 अगस्त को तेज आंधी-तूफान ने फोर्ली शहर के लुइजी रिडोल्फी एयरपोर्ट पर भारी तबाही मचाई.

जानकारी है कि करीब 10 मिनट तक रहे तूफान ने तेज हवाओं के कारण एयरपोर्ट के वेट एप्रन पर खड़े कई हल्के ट्रेनिंग विमान अपनी जगह से खिसकते हुए नजर आए. इसी दौरान एक अन्य विमान लैंडिंग के समय तेज हवाओं की चपेट में आ गया और अपने निर्धारित रास्ते से हट गया.

इस तेज तूफान ने कम से कम तीन से चार छोटे विमान पूरी तरह पलट दिया. स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ विमान इस तेज तूफान में खिलौने की तरह गुलाटी खाते नजर आए.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज हवा के बीच छोटे विमान जमीन पर टिके नहीं रह पा रहे हैं. कुछ विमान अपने पहियों के बल से उठकर उलट गए. उनकी बॉडी जमीन से टकराती नजर आई.  सामने आए वीडियो में चार विमान तेज हवाओं के कारण हवा में उछलते, पलटते या जमीन पर गिरते दिखाई दिए.

तूफान का असर सिर्फ विमानों तक सीमित नहीं रहा. एयरपोर्ट के अराइवल टर्मिनल की छत का एक हिस्सा तेज हवा में उड़ गया, जबकि एक मेंटेनेंस हैंगर को भी नुकसान पहुंचा. आसपास के शहर में भी मूसलाधार बारिश हुई, जिसके कारण कई सड़कों पर पानी भर गया. कुछ इलाकों में जलभराव इतना ज्यादा था कि लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m