अंबाला। हरियाणा के अम्बाला सिटी के गांव दानिपुर में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक किसान ने अपने पसंदीदा राजनीतिक नेताओं के प्रति सम्मान जताने के लिए खेत में ही मंदिर बनवा दिया।
जानकारी के अनुसार किसान जसविंद्र सिंह ने वर्ष 2005 में कांग्रेस सरकार बनने के बाद लगभग 6 लाख रुपये खर्च कर यह मंदिर तैयार कराया। इस मंदिर में उन्होंने कांग्रेस की तत्कालीन अध्यक्ष Sonia Gandhi और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री Bhupinder Singh Hooda की करीब 5-5 फीट ऊंची प्रतिमाएं स्थापित की हैं।
हर तरफ हो रही चर्चा
पूरा मंदिर कांग्रेस पार्टी के रंगों और प्रतीकों से सजाया गया है, जिससे यह और भी चर्चा का विषय बन गया है।बताया जा रहा है कि जसविंद्र सिंह वर्तमान में जम्मू में रहते हैं, लेकिन उनका अपने गांव और इस अनोखे निर्माण से जुड़ाव लगातार बना हुआ है। यह मामला इलाके में लोगों के बीच चर्चा और हैरानी का विषय बना हुआ है।

