S Jaishankar UNGA News: संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पाकिस्तान के एक पत्रकार के आतंकवाद से जुड़े सवाल पर तीखी प्रतिक्रिया दी। न्यूयॉर्क में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान पत्रकार ने भारत पर पाकिस्तान में आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए पूछा कि भारत सरकार पाकिस्तान में आतंकवाद को कथित तौर पर कब बंद करेगी।

इस पर जयशंकर ने जवाब दिया, “एक आतंकवादी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है।” जवाब देने के बाद विदेश मंत्री मुस्कुराए और वहां से चले गए। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

Pakistan पर पहले भी जयशंकर ने दिया था जवाब

पाकिस्तान और भारत के बीच आतंकवाद लंबे समय से विवाद का प्रमुख मुद्दा रहा है। दिसंबर 2022 में भी न्यूयॉर्क में एक पाकिस्तानी पत्रकार ने जयशंकर से दक्षिण एशिया में आतंकवाद को लेकर सवाल किया था। तब जयशंकर ने कहा था कि पाकिस्तान कब तक आतंकवाद जारी रखना चाहता है, इसका जवाब पाकिस्तान के मंत्री ही दे सकते हैं। भारत पाकिस्तान पर सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देने के आरोप लगाता रहा है, जबकि पाकिस्तान इन आरोपों से इनकार करता है।

UN में आतंकवाद के साथ समुद्री सुरक्षा का मुद्दा

जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र से जुड़े कार्यक्रमों में समुद्री जहाजों और नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने खाड़ी, लाल सागर और काला सागर में वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों को गंभीर चिंता बताया। भारत और लाइबेरिया ने समुद्री जहाजों तथा नाविकों की सुरक्षा को लेकर देशों का एक समूह बनाने की पहल भी की है।

26 सितंबर को UNGA में बोलेंगे जयशंकर

विदेश मंत्री 26 सितंबर 2026 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के आम बहस सत्र में भारत का पक्ष रखेंगे। उनके संबोधन में वैश्विक सुरक्षा, आतंकवाद, बहुपक्षीय सहयोग और अन्य अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भारत की स्थिति सामने आने की उम्मीद है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m