संजय पाटीदार, भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की बेरुखी और भीषण उमस से परेशान लोग अब भगवान को मनाने के लिए अनोखे जतन और टोटकों का सहारा ले रहे हैं। राजधानी भोपाल में अच्छी बारिश की कामना को लेकर एक ऐसा ही बेहद दिलचस्प और अनूठा प्रदर्शन देखने को मिला, जहां रूठे इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए गधों को बकायदा ‘गुलाब जामुन’ खिलाए गए।

मानसून की बेरुखी पर अनोखा विरोध और प्रार्थना

दरअसल, सावन के महीने में भी उम्मीद के मुताबिक बारिश न होने से किसान और आम जनता हलाकान है। इसी भटके हुए मानसून को वापस बुलाने और इंद्र देव की नाराजगी दूर करने के लिए राजधानी में यह अनूठा आयोजन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने अनोखा तरीका अपनाते हुए गधों को बुलाकर उन्हें बड़े चाव से गुलाब जामुन खिलाए और प्रार्थना की कि प्रदेश में जल्द से जल्द झमाझम बारिश का दौर शुरू हो।

‘साहब! मेरी बीवी मुझे छोड़कर चली गई’: पत्नी के वियोग में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक,

‘इंद्र देव मान जाओ’ अच्छी बारिश के लिए गुहार

इस अनोखे प्रदर्शन के दौरान लोग हाथों में तख्तियां लिए भी नजर आए, जिस पर लिखा था— ‘इंद्र देव मान जाओ’। आयोजकों का दावा है कि इस तरह के प्राचीन और लोक-मान्यताओं से जुड़े टोटकों से इंद्र देव प्रसन्न होते हैं। जब मानसून रूठ जाता है, तो इस तरह के अनूठे जतन करके भगवान से गुहार लगाई जाती है।

चर्चा का विषय बना टोटका

भोपाल में हुआ यह अनोखा आयोजन अब पूरे प्रदेश में कौतूहल और चर्चा का विषय बन गया है। राहगीर भी इस नजारे को देखकर हैरान रह गए। बहरहाल, अब यह तो वक्त ही बताएगा कि गधों को गुलाब जामुन खिलाने के इस अनूठे टोटके से भोपाल और पूरे मध्य प्रदेश में बदरा कब बरसते हैं, लेकिन इस आयोजन ने लोगों का ध्यान जरूर अपनी ओर खींचा है।

दिल दहलाने वाली वारदातः महज ‘गुटखा पाउच’ के विवाद में 10 साल के मासूम की गला रेतकर हत्या,

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m