रमेश सिन्हा, महासमुंद: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में इन दिनों जंगली भालू का आतंक देखने को मिल रहा है। इस बीच एक ताजा मामला सिंगारपुर, लारीपुर और बड़े लोरम के जंगल से सामने आया है, जहां तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीण पर भालू ने हमला कर दिया। इस हमले में घायल ग्रामीण को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र सांकरा से पिथौरा रेफर किया गया है।

तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीण पर भालू का हमला

जानकारी के मुताबिक, सिंगारपुर गांव का रहने वाला विशेष कुमार प्रधान तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए सिंगारपुर, लारीपुर और बड़े लोरम के जंगल की ओर गया था। इसी दौरान भालू ने उसपर हमला कर दिया। इस हमले में वो लहूलुहान हो गया, जिसके बाद उसे स्वास्थ्य केंद्र सांकरा ले जाया गया और फिर वहां से उसे पिथौरा रेफर कर दिया गया।

वन विभाग ने की आर्थिक मदद

इधर सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल की आर्थिक मदद की। लोरम लारीपुर और सिंगारपुर के बीच हुई इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

पागल कूत्ते ने आधा दर्जन लोगों को काटकर किया घायल

जिले में जंगली भालू के साथ ही आवारा और पागल कूत्ते का आतंक भी देखने को मिल रहा है। जामपाली और जंघोरा गांव के लोग इन दिनों पागल कुत्ते से परेशान है, जिसने अबतक आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को काटकर घायल कर दिया है। कुत्ते के हमले में घायल लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा में भर्ती कराया गया है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें