सिरसा। जिले के गांव मतूवाला में एक हैरान कर देने वाला चोरी का मामला सामने आया है। यहां पगड़ी संभाल जट्टा किसान यूनियन के हलका प्रधान हंसराज पचार के घर एक युवक बाबा के वेश में पहुंचा। इस दौरान उसने बड़ी चतुराई से घर में रखे बर्तनों पर हाथ साफ कर दिया। पूरी घटना घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

पानी और चाय पीकर की चोरी
घटना के समय किसान नेता की पत्नी घर पर अकेली थी। बाबा के वेश में आए युवक ने उनसे पानी और चाय की मांग की। महिला ने सेवा भाव से उसे चाय-पानी पिलाया और भोजन के लिए अनाज भी दिया। महिला जैसे ही घर के अंदर गई, उस युवक ने अपनी असलियत दिखाई। उसने दीवार पर रखे लोटे और अन्य बर्तनों को पॉलिथीन में भरा और वहां से तेजी से निकल गया। घरवाले काफी देर तक बर्तन ढूंढते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
सीसीटीवी से खुला राज, आरोपी ने मांगी माफी
घटना का पता तब चला जब घरवालों ने घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। इसमें बाबा बने युवक की हरकतें साफ दिखाई दे रही थीं। पहचान होने पर पता चला कि आरोपी सादेवाला गांव का रहने वाला है। चोरी का खुलासा होने के बाद वह डरकर किसान नेता के घर पहुंचा और अपनी हरकत के लिए माफी मांगने लगा।
अन्य वारदातों का भी शक
किसान नेता हंसराज पचार ने बताया कि इस युवक पर गांव में अन्य चोरियों को अंजाम देने का भी शक है। उनका मानना है कि जिन घरों में कैमरे नहीं लगे हैं, वहां भी इस युवक ने हाथ साफ किया हो सकता है। फिलहाल इस घटना के बाद से गांव में काफी रोष है और लोग नशे की लत को इसके पीछे का मुख्य कारण मान रहे हैं।
- Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
- https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- हरियाणा की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
