सरगुजा: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में आज एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां एक युवक की घुंघटा डेम से लगे लिब्रा वॉटर फॉल में डूबने से मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही जांच शुरु कर दी है।

कब और कैसे हुई घटना ?

बताया जा रहा है कि युवक आज लिब्रा वॉटर फॉल में नहाने आया था, तभी वो पानी में डूब गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उसे पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है।

इससे पहले भी हो चुकी है घटना

जानकारी के मुताबिक, गर्मी के दिनों में लिब्रा वॉटर फॉल में यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी दो घटनाएं हो चुकी है। बताया जा रहा है कि प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कोई भी इंतजाम नहीं किए गए हैं, जिसकी वजह से घटनाएं और बढ़ गई है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें