भिवानी। भिवानी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मोहाली की एक युवती ने भिवानी निवासी सीआरपीएफ इंस्पेक्टर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि आरोपी अब किसी अन्य लड़की से शादी करने जा रहा है, जिसे रुकवाने के लिए वह तोशाम थाने पहुंची।

युवती के मुताबिक, उसकी पहचान आरोपी से सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। आरोप है कि इंस्पेक्टर ने उसे शादी का वादा कर कई बार होटल में बुलाया और शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसकी अश्लील फोटो और वीडियो भी बना ली गईं। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उसे धमकाता था और मिलने के लिए दबाव बनाता था।


पुलिस ने दर्ज नहीं की शिकायत
उसने बताया कि सोशल मीडिया से वह इंस्पैक्टर के संपर्क में आई। इंस्पैक्टर ने होटल में बुलाकर उससे संबंध बनाए। उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बना ली। मिलने से मना करने पर कहता था कि नहीं आई तो मर जाऊंगा। युवती ने आरोप लगाया कि तोशाम पुलिस ने उसकी शिकायत नहीं ली। कह रहे कि यहां एक बड़े नेता का फोन आया है। इस वजह से उसे इंस्पैक्टर के घर नहीं जाने दे रहे। उसने डी.सी. को ई-मेल के जरिए शिकायत भेजी है।

शादी की वादा कर बनाए संबंध
भिवानी डी.सी. को भेजी शिकायत में युवती ने बताया कि साल 2022 में इंस्पैक्टर के की उसके फेसबुक पर फ्रैंड रिक्वैस्ट आई ने थी। 14 दिसम्बर 2022 को इंस्पैक्टर ने उसे फोन कर शादी करने की बात कही। बार-बार होटलों में बुलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इंस्पैक्टर के झांसे में आकर ही उसने अपने पति से पिछले साल फरवरी में तलाक लिया था। इस बारे तोशाम के थाना प्रभारी महाबीर ने कहा कि यह मामला पंजाब के जीरकपुर थाने का है। इसलिए यहां युवती ने कोई शिकायत नहीं दी। युवती ने पंजाब में भी शिकायत दी हुई है। इसलिए वहीं पर कार्रवाई होगी।