हेमंत शर्मा, इंदौर। कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली से एक युवती इंदौर पहुंची है। युवती ने राहुल गांधी से शादी करने की इच्छा जताते हुए कहा कि अगर अभिनेत्री कैटरीना कैफ राहुल गांधी को डेट करना चाहती थीं, तो एक आम लड़की भी उनसे शादी करने की इच्छा रख सकती है। युवती ने कहा कि वह चाहती है कि राहुल गांधी की शादी उससे हो जाए। उसका कहना है कि राहुल गांधी जिन मुद्दों पर बात करते हैं, उनका युवाओं पर काफी प्रभाव पड़ता है। इसी वजह से वह उन्हें सुनने के लिए कार्यक्रम में पहुंची है।
‘कई लड़कियां खुले मंच से करेंगी प्रपोज’
देवोश्री मुखर्जी के मुताबिक, इंदौर में राहुल गांधी को सुनने के लिए बड़ी संख्या में युवा और छात्र पहुंचेंगे। उसने दावा किया कि कार्यक्रम के दौरान कई लड़कियां राहुल गांधी को खुले मंच से प्रपोज करना चाहती हैं। हालांकि, मंच से प्रपोज करने को लेकर देवोश्री मुखर्जी की बात व्यक्तिगत इच्छा और दावे के तौर पर सामने आई है। कार्यक्रम में वास्तव में क्या होता है, यह आयोजन के दौरान ही स्पष्ट होगा।
राघव चैतन्य को सुनने भी जुटेंगे युवा
राहुल गांधी के कार्यक्रम के साथ सिंगर राघव चैतन्य भी प्रस्तुति देंगे। उन्हें सुनने के लिए भी बड़ी संख्या में युवाओं के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। इंदौर के रीजनल पार्क स्थित मैदान को कांग्रेस ने ‘भारत जोड़ो ग्राउंड’ नाम दिया है। इसी स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में राहुल गांधी युवाओं और छात्रों से संवाद करेंगे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



