Karobar Desk: अगर आपके Aadhaar Card में ईमेल ID लिंक नहीं है या पुरानी ईमेल बदलना चाहते हैं, तो अब इसके लिए आधार सेवा केंद्र (Aadhaar Seva Kendra) जाने की जरूरत नहीं होगी। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने नए Aadhaar App में ऐसी सुविधा शुरू की है।

अब यूजर 31 दिसंबर तक घर बैठे मुफ्त में ईमेल ID लिंक और अपडेट कर सकते हैं। इस सेवा की शुरुआत 1 जुलाई से हुई है और पहले दो दिनों में ही 2.5 लाख से ज्यादा लोगों ने ऐप के जरिए अपनी ईमेल ID अपडेट कर ली।

31 दिसंबर तक मुफ्त मिलेगी सुविधा

UIDAI के नोटिफिकेशन के मुताबिक, नया Aadhaar App अगले छह महीने तक यानी 31 दिसंबर तक ईमेल ID अपडेट करने की मुफ्त सुविधा देगा। इससे यूजर्स बिना किसी दस्तावेज और बिना आधार केंद्र जाए अपने मोबाइल से ही ईमेल ID अपडेट कर सकेंगे।

घर बैठे ऐसे करें Aadhaar में Email ID Update

UIDAI के अनुसार, नया Aadhaar App इस्तेमाल करना बेहद आसान है। अगर आपके फोन में ऐप नहीं है, तो पहले इसे Android या Apple iOS पर डाउनलोड करें।

ऐप सेटअप करने के बाद दिए गए विकल्प से आधार में ईमेल ID लिंक या अपडेट की जा सकती है। पूरी प्रक्रिया कुछ ही मिनटों में पूरी हो जाती है और इसके लिए किसी दस्तावेज या फिजिकल वेरिफिकेशन की जरूरत नहीं पड़ती।

ईमेल ID लिंक कराने का सबसे बड़ा फायदा

आधार से ईमेल ID जुड़ने के बाद जब भी आपके Aadhaar Card का इस्तेमाल किसी Authentication Request के लिए होगा, तो उसकी जानकारी तुरंत ईमेल पर मिल जाएगी। इससे आपको पता चलता रहेगा कि आपका आधार कहां और किस काम में इस्तेमाल हो रहा है। इससे आधार के गलत इस्तेमाल और ऑनलाइन धोखाधड़ी की आशंका भी कम होगी।

नए Aadhaar App के प्रमुख फीचर्स

  • मोबाइल में हमेशा डिजिटल आधार उपलब्ध रहेगा, पेपर कॉपी रखने की जरूरत नहीं।
  • Face Scan के जरिए सुरक्षित तरीके से आधार शेयर किया जा सकेगा।
  • Biometric Authentication से सुरक्षित लॉगिन की सुविधा मिलेगी।
  • ऐप हिंदी, अंग्रेजी समेत कई भाषाओं में उपलब्ध है।
  • इंटरनेट न होने पर भी आधार की जानकारी देखी जा सकेगी।

2009 में शुरू हुई थी Aadhaar योजना

आधार परियोजना की शुरुआत 2009 में हुई थी। आज देश में 130 करोड़ से ज्यादा लोगों के पास आधार है। पहले पेपर कार्ड और फिर mAadhaar App के जरिए डिजिटल सुविधाएं दी गईं। अब डिजिटल इंडिया अभियान के तहत नया Aadhaar App लॉन्च किया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा आधार सेवाएं ऑनलाइन और आसान बनाई जा सकें।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m