अमृतसर : फाजिल्का जिले के अबोहर में चंडीगढ़ मोहल्ला निवासी और मौजूदा पार्षद के पति कैप्टन हरजीत सिंह पर कुछ युवकों ने बीती रात तलवार से हमला कर दिया. इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. पुलिस को इस घटना की शिकायत दी गई है.
कैप्टन हरजीत सिंह ने बताया कि मोहल्ला चंडीगढ़ में कुछ नशेड़ी युवक हंगामा कर रहे थे. उन्हें देर रात सूचना मिली कि कुछ युवक हो-हल्ला कर रहे हैं. जब वे अपने साथी साजन, लवली और साहब राम के साथ उन युवकों को रोकने गए, तो उनमें से एक ने उन पर तलवार से हमला करने की कोशिश की. कैप्टन ने अपना हाथ आगे किया, जिससे तलवार उनके हाथ पर लग गई और वह बुरी तरह से घायल हो गए. उनके साथियों पर भी पथराव किया गया, जिससे साजन और अन्य लोग भी घायल हो गए.

घटना की सूचना पुलिस को दी गई, और थाना प्रभारी ने बताया कि कैप्टन के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. एसपी सुखविंदर सिंह ने बताया कि कैप्टन के बयानों के आधार पर चंडीगढ़ मोहल्ला के निवासी जशर पुत्र बाबूराम, कालू पुत्र मेजर, करण पुत्र केवल, और नक्श पुत्र अंग्रेज के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 126 (2), 115 (2), और 3 (5) के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.
- रिहायशी इलाके में पटाखों का अवैध भंडारण, पुलिस ने छापेमारी कर 8.56 लाख के पटाखे किए जब्त, आरोपी गिरफ्तार
- पानीपत में बाइक को टक्कर के बाद फायरिंग, जान बचाने खेत में भागे चाचा-भतीजा
- डिप्टी CM जगदीश देवड़ा के OSD रहे अधिकारी पर गिरी गाज! 1 करोड़ रुपये रिश्वत के आरोपों में दीपम रायचुरा निलंबित
- UP Board Exam Date: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का टाइमटेबल जारी! 5 फरवरी से इम्तिहान, चेक करें पूरा शेड्यूल
- नाइट ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे दिल्ली पुलिस के सिपाही की मौत
