चंडीगढ़. कंगना राणावत अपने ही बयान में खुद फंसती नजर आ रही हैं। एक्टर द्वारा गांधी जी पर की गई टिप्पणी पर तो राजनीति गरमाई है साथ ही पंजाब में बढ़ रहे नशा के कारोबार को लेकर भी बयान दिया था, जिस पर अब आनंदपुर साहिब से आप सांसद मालविंदर कंग ने मुंह तोड़ जवाब दिया है। कंग ने कहा कंगना रनौत खुद नशे की आदी हैं।
कंग ने कहा भाजपा सांसद कंगना रनौत ने विवादित बयान दिया है कि पंजाब में नशा बढ़ता जा रहा है। कंग ने कहा कि अगर पूरे देश की बात करें तो सबसे ज्यादा नशा गुजरात में पकड़ा गया है, जहां से प्रधानमंत्री मोदी आते हैं। कंगना लगातार विवादित बयान दे रही है और भाजपा उन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
कंग ने कहा कंगना हिमाचल और पंजाब में फूट डालने का काम कर रही हैं। इसके पहले भी कंगना कई बार ऐसे बयान दी हैं, जिसे देने के बाद इस पर जोरदार राजनीति हुई है। आपको बता दें बुधवार को कंगना रनौत अपने गृह क्षेत्र भांबला के नजदीकी पंचायत सुलपुर जबोठ में ग्रामसभा के दौरान ग्रामीणों को संबोधित कर रही थीं।
- Video: जन्मदिन के जश्न में बवाल, शोर-शराबे का विरोध करने पर न्यायिक अधिकारी से मारपीट
- ‘हम रामजी वाले हैं… तुम्हारे वाले बहुत ज्यादा टेढ़े हैं’, श्रीकृष्ण को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान, कहा- बंसी बजाना खेल है
- पंचकूला के सरकारी स्कूल में क्या हुआ था? बच्ची पर हमले के बाद प्रिंसिपल सस्पेंड
- बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से तीन युवकों की मौत, एक लखनऊ रेफर
- MP Foundation Day: CM डॉ. मोहन ने राज्योत्सव का किया शुभारंभ, सिंगर मोनाली ठाकुर के गीतों ने किया श्रोताओं को मंत्रमुग्ध

