चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (AAP) ने मौर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के विधायक सुखवीर सिंह मैसरखाना के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए उन्हें पार्टी की प्रथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए यह निर्णय लिया गया है.
पार्टी की ओर से जारी निलंबन पत्र जारी किया गया है, जिसमें सुखवीर सिंह मैसरखाना के पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता में शामिल होने की बात का जिक्र किया गया है. सभी बातों और प्रमाणों को ध्यान में रखते हुए उनकी प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का फैसला किया गया. पार्टी की ओर से मैसरखाना पर पार्टी के खिलाफ गलत जानकारी फैलाने और उसकी छवि को नुकसान पहुंचाने के आरोप भी लगाए गए हैं. यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब कुछ घंटे पहले ही सुखवीर सिंह मैसरखाना ने फेसबुक लाइव के जरिए अपने विधानसभा क्षेत्र के सरकारी स्कूलों की स्थिति और शिक्षकों की उपलब्धता का मुद्दा उठाया था.
मुख्यमंत्री से मिलने का नहीं दिया समय
मैसरखाना ने कई ऐसे दावे किए जो चर्चा का विषय है. उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात का समय नहीं मिल पाया. फेसबुक लाइव के दौरान विधायक ने कहा था कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र से जुड़े मुद्दे आगे भी उठाते रहेंगे. विधायक के इन बयानों के बाद पंजाब की राजनीति में प्रतिक्रिया देखने को मिली और विपक्षी नेताओं ने सरकारी स्कूलों तथा पार्टी नेतृत्व को लेकर लगाए गए आरोपों के आधार पर आप सरकार को घेरना शुरू कर दिया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को लेकर उनकी शिकायतों का समाधान नहीं किया जा रहा है. इस बारे में पार्टी का कहना है कि मैसरखाना ने जिस स्कूल का जिक्र किया था, वहां पहले से ही 25 शिक्षक मौजूद हैं.
- ‘हमने बंदूक रख दी संदूक में, उठाने के लिए मजबूर मत करो’: सोशल मीडिया पर रील पोस्ट करना पड़ा भारी, पुलिस ने भेजा जेल
- ‘झारखंड की बेटी’ दुबई में बंधकः आदिवासी महिला मोनिका कच्छप को नर्सिंग नौकरी का झांसा देकर ले गया तस्कर, परिवार ने सीएम से लगाई गुहार
- अनंत-नीरज विवाद पर ललन सिंह का दो टूक, मैं झगड़ा सुलझाने वाला नहीं, मेरा काम सिर्फ विकास करना है!
- रायपुर में AGRATHON 4.0 का आयोजन, देशभर से पहुंचे धावकों ने लगाई दौड़
- सुल्तानपुर : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे हादसे में 4 की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

