चंडीगढ़। वित्तमंत्री और आप नेता हरपाल चीमा ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस के दाम में 29 रुपए की वृद्धि ने पहले से महंगाई की मार झेल रहे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। केंद्र सरकार को यह फैसला तुरंत वापस लेना चाहिए।
चीमा ने कहा कि देश में डीजल, एलपीजी, सीएनजी और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे आम लोगों का घरेलू बजट बिगड़ गया है। महंगाई पर नियंत्रण और पेट्रोलियम उत्पादों के दाम कम करने के वादे के साथ सत्ता में आई भाजपा लोगों को राहत देने में पूरी तरह विफल रही है।
उन्होंने कहा कि कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी का असर पहले ही छोटे कारोबारियों रेहड़ी-फड़ी संचालकों, ढाबा और होटल व्यवसायियों पर पड़ चुका है। अब घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा होने से परिवारों के साथ छोटे व्यवसायों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव बढ़ेगा।

चीमा ने कहा कि केंद्र अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और वैश्विक तनावों को बहाना बनाकर तेल-गैस उत्पादों की कीमतें बढ़ा रही है। आम नागरिकों पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। केंद्र को बार-बार ईंधन और गैस की कीमतें बढ़ाने की बजाय महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। एलपीजी की बढ़ी कीमतों को तत्काल वापस लिया जानी चाहिए।
- चोट ने बिगाड़ा विदेश घूमने का प्लान, अब कंपनियां 9% ब्याज के साथ लौटाएंगी पूरे पैसे, जानें मामला
- CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान: द्वारका में बनेगा मेडिकल कॉलेज, MBBS और PG की सीटों में होगा इजाफा
- धार में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर छापा; 271% अधिक अनुपातहीन संपत्ति का खुलासा
- बकरी को गोद में लेकर सीधे एसपी ऑफिस पहुंचा शख्स! रोते बिलखते हुए लगाई न्याय की गुहार, आखिर क्या है इस दर्द के पीछे का राज?
- Jharkhand Assistant Teacher Result: भाषा शिक्षक भर्ती का संशोधित रिजल्ट जारी, 1265 अभ्यर्थी सफल, पुराने परिणाम से नियुक्त शिक्षकों की नौकरी पर संशय

