PUNJAB DESK, लुधियाना. लुधियाना में रविवार को राजनीतिक माहौल एक बार फिर से गर्माता हुआ नजर आया है, यहां पर ED की कार्रवाई से नाराज होकर आप कार्यकर्ताओं ने हल्ला बोल दिया है. बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और विधायकों ने इस कार्यवाही के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त की है.
लुधियाना में आप और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए. यहां आप कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया और नारेबाजी की गई. प्रदर्शनकारी जब गिल रोड स्थित दाना मंडी क्षेत्र और मुख्य हाईवे की ओर बढ़े तो माहौल और अधिक गरमा गया.

इसी दौरान भाजपा कार्यालय के बाहर भाजपा समर्थक और नेता भी इक्कठे हो गए. दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए, जिसके बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई. मौके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है और हालात पर नजर बनाए हुए रखे हैं। लगातार नारेबाजी के बीच में अचानक से भीड़ उग्र रूप लेते हुए नजर आई, जिसे पुलिस ने किसी तरह से संभाला है। हालात को देखते हुए पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो रिकॉर्डिंग कर पा रही है, जिससे आने वाले समय में किसी भी स्थिति उत्पन्न होने पर सही कार्यवाही की जा सके. खबर है कि पंजाब के अलग अलग जिलों में आप कार्यकर्ताओं द्वारा नाराजगी व्यक्त की जा रही है.
दोनों के बीच हुई तीखी नारेबाजी
प्रदर्शन के बीच दोनों पक्षों के बीच तीखी नारेबाजी और बहस शुरू हो गई. हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि कुछ समय के लिए धक्का-मुक्की जैसी स्थिति भी बन गई. हालांकि मौके पर पहले से मौजूद भारी पुलिस बल ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए दोनों पक्षों को अलग किया और किसी भी बड़े टकराव को टाल दिया. घटनास्थल पर कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए थे. पुलिस प्रशासन की ओर से प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने की अपील की जाती रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया था ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके.
हाईवे में लगा जाम
प्रदर्शन और नारेबाजी के चलते मुख्य हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. ट्रैफिक पुलिस को व्यवस्था बहाल करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, जबकि कई वाहन चालकों ने वैकल्पिक मार्गों का सहारा लिया. भाजपा की ओर से प्रदेश महासचिव अनिल सरीन, जिला प्रधान रजनीश धीमान और प्रवीण बांसल सहित कई नेता मौके पर मौजूद रहे. वहीं आम आदमी पार्टी नेताओं ने ED कार्रवाई को लोकतंत्र विरोधी कदम बताया. सूत्रों के अनुसार पूरे घटनाक्रम की पुलिस प्रशासन द्वारा वीडियोग्राफी भी करवाई गई है ताकि कानून व्यवस्था से जुड़ी किसी भी स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके. प्रशासन का कहना है कि हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं, लेकिन इस घटनाक्रम के बाद लुधियाना का राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमाया हुआ नजर आ रहा है.
अमृतसर में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ के घर के बाहर प्रदर्शन
कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी द्वारा गिरफ्तार के विरोध में आज अमृतसर में आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ के घर के बाहर प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा चुघ के घर के बाहर की गई बेरिकेडिंग तोड़ दी गई. इसे लेकर माहौल गरमा गया और सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए.
इस प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार, भाजपा और ईडी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया. मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए गए.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

